img-fluid

MP में मानसून की दस्तक…. 15 जिलों में झमाझम बारिश, दो दिन में पूरे प्रदेश को करेगा कवर

June 25, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon 2026) की दस्तक हो गई है. बुधवार, 24 जून को मानसून ने बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, खंडवा और बुरहानपुर जिलों के रास्ते दस्तक दे दी है. इस बार मानसून 9 दिन लेट है. दरअसल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून है. वहीं प्रदेश में दस्तक के साथ ही मानसून देश के 22 राज्यों में पहुंच चुका है. हालांकि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, लद्दाख और जम्मु कश्मीर वालों को थोड़ा इंतजार करना होगा।

एमपी के इन जिलों में पहुंचा मानसून
आलीराजपुर, इंदौर, हरदा, धार, बैतूल, पांढुर्णा,बालाघाट, मंडला, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, खरगोन, सिवनी, डिंडौरी में मानसून पहुंच चुका है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों में मानसून अन्य जिलों को कवर कर लेगा और धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. हालांकि सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में मानसून पहुंचेगा।


  • 22 राज्यों में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून
    बता दें कि मध्य प्रदेश और गुजरात में एंट्री के साथ ही मानसून अब देश के 22 राज्यों में पहुंच चुका है, जिसमें मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरलम, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलगांना, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, और ओडिशा शामिल है. मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को भी कवर कर सकता है।

    मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 जून, 2026 को उत्तर-पूर्वी अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के शेष भागों और छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

    कहीं बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी
    मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने गुरुवार, 25 जून को प्रदेश के 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि कई जिलों में लू का अलर्ट है, जबकि प्रदेश के 8 जिलों में भीषण गर्मी रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बैतूल, हरदा, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, सतना, सीधी, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश होने की संभावना है. साथ ही इन राज्यों में तेज रफ्तार से आंधी चलेगी।

    Share:

  • पहलगाम हमले में बड़ा खुलासा: ट्रेकिंग ऐप के जरिए भेजी गई लोकेशन, एक हफ्ते पहले रची गई थी साजिश

    Thu Jun 25 , 2026
    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी (Basran Valley) में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एजेंसी की चार्जशीट के अनुसार, पर्यटकों को निशाना बनाने की योजना हमले से करीब एक सप्ताह पहले तैयार कर ली गई थी और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved