img-fluid

LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बल्क सप्लाई से भी हटाई पाबंदी

June 25, 2026

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार ने नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड LPG की सप्लाई पर लगी सभी सेक्टर-वाइज पाबंदियां को हटा दिया है। LPG सप्लाई को पश्चिम एशिया संकट से पहले के लेवल पर बहाल कर दिया है। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने संकट की शुरुआत के समय रोकी गई बल्क LPG की सप्लाई में भी ढील कर दी है। इसे संकट से पहले की खपत के लेवल का 50 प्रतिशक फिर से कर दिया गया है, जिससे कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कस्टमर्स को काफी राहत मिलेगी।

LPG सप्लाई की स्थिति में सुधार के बाद सरकार ने लिया फैसला
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, यह बहाली LPG सप्लाई की स्थिति में हालिया सुधार के बाद की गई है। पश्चिम एशिया संकट के दौरान, डॉमेस्टिक LPG प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने Essential Commodities Act के तहत ऑर्डर जारी किए थे। इनमें कहा गया था कि C3-C4 स्ट्रीम का प्रयोग केवल LPG उत्पादन के लिए होगा और उन्हें पेट्रोकेमिकल और अन्य डाउनस्ट्रीम प्रयोग से हटाकर LPG के प्रोडक्शन में लगाया जाए।


  • घरेलू LPG प्रोडक्शन को लेकर बेहतर हुई स्थिति
    बता दें कि घरेलू LPG प्रोडक्शन में सुधार और इम्पोर्टेड LPG कार्गो की अनुमानित उपलब्धता के मद्देनजर, केंद्र सरकार ने LPG पूल के लिए C3/C4 स्ट्रीम के इस्तेमाल में बदलाव को कम करने का भी निर्णय लिया है। नॉन-LPG प्रयोग के लिए C3-C4 स्ट्रीम का बढ़ा हुआ अलॉटमेंट इस प्रकार लागू किया जाएगा कि डॉमेस्टिक LPG की उपलब्धता पर कोई प्रभाव न पड़े और कुल घरेलू LPG उत्पादन हर दिन 40 TMT से कम न हो।

    Share:

  • अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों को सजा दी जाए - वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार

    Thu Jun 25 , 2026
    नई दिल्ली । वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार (VHP President Alok Kumar) ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में (In the case of theft of offerings at Ayodhya Ram Mandir) तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों को सजा दी जाए (FIR should be registered immediately and the Guilty Punished) । वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved