img-fluid

नदी से मिली बच्ची की लाश, आर्थिक तंगी से परेशान परिवार ने की आत्महत्या

June 28, 2026

पिरावोम: जिंदगी में कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो लोगों को अंदर तक झकझोर कर रख देती हैं. मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी से जूझता इंसान अक्सर गलत कदम उठाने को मजबूर हो जाता है. यहां तक कि वो अपनी जिंदगी को भी खत्म कर लेता है. ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले केरल से आया था, जहां एक ही परिवार के चारों सदस्यों ने आत्महत्या कर ली थी. जानकारी के मुताबिक केरल के पिरावोम के पास रविवार (28 जून) को पुलिस ने नदी से 7 साल की बच्ची का शव बरामद किया. इसके साथ ही आत्महत्या करने वाले परिवार के चारों सदस्यों के शव मिल गए हैं.

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार (26 जून) शाम को नदी से बच्ची की मां विजी और उसके दो साल के बेटे के शव मिले थे. विजी दृष्टिबाधित थीं यानी उन्हें दिखाई नहीं देता था. वहीं शनिवार (27 जून) को बच्ची के पिता नारायणन का शव बरामद हुआ था. हालांकि बच्ची का शव नहीं मिला था. इसके बाद से बच्ची की तलाश जारी थी. पुलिस और दमकल विभाग की टीम शनिवार भर खोजबीन करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली. रविवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और पिरावुम के पास नदी से बच्ची का शव मिला. जिसके बाद अब पूरे परिवार के शव बरामद कर लिए गए हैं.


  • जांच में पुलिस ने विजी और उसके बेटे की पहचान कोथमंगलम में किराए के मकान में रहने वाले लोगों के तौर पर की थी. पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने लापता नारायणन और उनकी बेटी की तलाश शुरू की थी. अधिकारी ने बताया कि नारायणन मूल रूप से पलक्कड़ के रहने वाले थे और परिवार के साथ कोथमंगलम में किराए के मकान में रह रहे थे.

    अधिकारियों के मुताबिक नारायणन और उनका परिवार पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. हालात बेहद खराब हो गए थे. यहां तक कि उनके पास घर का किराया का देने के लिए भी पैसे नहीं थे. जिसकी वजह से नारायण मानसिक तनाव में था. हाल ही में कोथमंगलम पुलिस के पास आर्थिक मदद मांगने पहुंचा था.

    पुलिस ने परिवार के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था कराई थी और परिवार को रविवार को वहां शिफ्ट होना था. लेकिन उससे पहले ही परिवार ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी. जांचकर्ताओं को पिरावुम के एक रेस्तरां से सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें परिवार गुरुवार को खाना खाता दिख रहा है.

    पुलिस ने परिवार के रिश्तेदारों और करीबी लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं. मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया गया है. रविवार को शवों का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा. सात साल की बच्ची का शव मिलने के साथ ही परिवार के सभी चार सदस्यों के शव बरामद हो चुके हैं. पुलिस के अनुसार ऐसी आशंका है कि परिवार के चारों सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

     

    Share:

  • 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में जॉनी सिन्स की एंट्री की चर्चा निकली फर्जी, समय रैना संग वायरल वीडियो का सामने आया पूरा सच

    Sun Jun 28 , 2026
    नई दिल्ली ।स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) के लोकप्रिय शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent)’ के दूसरे सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। वीडियो में समय रैना कथित तौर पर एडल्ट फिल्म अभिनेता जॉनी सिन्स (Johnny Sins) और कोमाटोजी (Komatosey) के साथ दिखाई देते हैं। इस क्लिप के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved