
उज्जैन। शिप्रा के प्रदूषण और गंदे पानी में इंदौर की कान्ह-सरस्वती सबसे बडी समस्या है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट में शिप्रा शुद्धिकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्वे के आधार पर योजना बनेंगी। इसके लिए कान्ह-सरस्वती के साथ उज्जैन तक शिप्रा नदी का ड्रोन सर्वे किया गया है।
कान्ह-सरस्वती नदी की सेहत सुधार कर शिप्रा के शुद्धिकरण के लिए पहली बार कान्ह-सरस्वती से शिप्रा – तक एक साथ ड्रोन सर्वे किया गया है। इसमें नदियों में मिलने वाले आउट फॉल दूषित, विषैले पानी मिश्रित होने – वाले हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए है। इसके आधार पर नए सिरे से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। नदियों के बड़े हिस्से में सर्वे पूरा हो चुका है। इसकी पहली रिपोर्ट के अनुसार जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों हिस्सों में आउट फॉल मिले हैं, जिनसे नदी में सीवरेज गंदगी मिल रही है। इस कारण कान्ह और शिप्रा की दशा खराब होती जा रही है। जाएगा। दावा है कि सर्वे के आधार पर स्पॉट चिह्नित कर इनके निपटान के लिए योजना बनाई जाएगी और तय किया जाएगा कि नदियों में एक भी स्थान पर वेस्ट मिक्सिग न हो, और नदी में रीयूज वाटर या अन्य जलस्त्रोत आने वाले पानी का प्रवाह बढ़ाकर उसे शुद्ध किया जाएगा। सिंहस्थ से पहले इन दोनों नदियों का पुनरुद्धार अहम है, क्योंकि इनका पानी आगे जाकर शिप्रा में मिलता है। नमामि गंगे अभियान के तहत 511 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में इन दिनों कान्ह-सरस्वती नदी सुधार लिए काम हो रहा है लेकिन इसकी पूरी योजना बनाने से पहले एमपीएसआइडीसी ने कान्ह-सरस्वती और शिप्रा (इंदौर-उज्जैन तक) का एक साथ ड्रोन सर्वे किया है। मप्र औद्योगिक विकास निगम (एमपीएसआइडीसी) विभाग ने दोनों नदियों के पूरे नेटवर्क चैनल का सर्वे किया। इस तकनीकी जांच के माध्यम से शहरी और ग्रामीण इलाकों में उन आउट फॉल (गंदे पानी के नालों) को चिन्हित किया जा सकें, जो सीधे नदियों में मिलकर उन्हें प्रदूषित कर रहे है। वहीं बिना ट्रीट किए औद्योगिक इकाइयों से मिलने वाली गंदगी के अलावा अन्य और भी कई बिन्दुओं का सर्वे के माध्यम से अध्ययन किया जा रहा है। दावा है कि इस ड्रोन सर्वे की खासियत ये है कि ये कान्ह सरस्वती नदी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि शिप्रा तक किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved