img-fluid

‘सभी सिख विधायक और मंत्री 29 जून को अकाल तख्त के सामने होंगे पेश’- CM भगवंत मान

June 28, 2026

डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि बेअदबी कानून के मुद्दे पर सभी सिख विधायक और मंत्री 29 जून को अमृतसर में अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे। मान ने अमृतसर में पार्टी विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद यह बयान दिया। बैठक में सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के निर्देशों के मद्देनजर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

मान ने अमृतसर में पत्रकारों से कहा, ‘हमारे विधायक व मंत्री वहां जाएंगे और अपने विचार लिखित रूप में प्रस्तुत करेंगे।’ अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने 15 जून को सभी दलों के सिख विधायकों और सिख मंत्रियों को बेअदमी कानून के मुद्दे पर 29 जून को अकाल तख्त के समक्ष उपस्थित होने के लिए तलब किया था।


  • गैर-सिख कैबिनेट मंत्रियों से कहा गया है कि वे इस मामले पर अपने विचार 29 जून से पहले लिखित रूप में प्रस्तुत करें। अकाल तख्त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बेअदबी कानून ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार’ (संशोधन) अधिनियम, 2026 पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि यह कानून सिख पंथ से परामर्श किए बिना बनाया गया है।

    सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने पहले राज्य सरकार से कहा था कि वह बेअदबी कानून से उन प्रावधानों को हटाए, जो गुरु ग्रंथ साहिब, खालसा पंथ और ‘संगत’ (सिख समुदाय) की भावनाओं के खिलाफ हैं।

    जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026 को 13 अप्रैल को पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया था। इसमें गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े किसी भी कृत्य के लिए आजीवन कारावास सहित कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।

    इससे पहले ही अन्य दलों के सिख विधायकों ने पुष्टि कर दी कि वे अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे। यह पूछने पर कि क्या वह अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें तलब नहीं किया गया है।

    Share:

  • भारतीय सेना के 2 जवानों ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रोइंग कप में जीता पहला गोल्ड मेडल

    Sun Jun 28 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय सेना के 2 जवान लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह ने स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न में हुए 2026 वर्ल्ड रोइंग कप III में इतिहास रचते हुए देश के लिए पहला गोल्ड मेडल इस इवेंट में जीता है। लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स फाइनल में लक्ष्य और उज्जवल कुमार सिंह की भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved