img-fluid

सरकार किसानों के हितों और जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

June 28, 2026


जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने कहा कि किसानों के हितों और जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन के लिए (To Farmers’ interests and proper management of Water Resources) सरकार प्रतिबद्ध (Government Committed) ।


  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांचना बांध के हितबद्ध पक्षों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर उच्च अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक की। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए स्थायी समाधान की दिशा में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बांध में आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं सुधार कार्यों के साथ ही लिफ्ट सिंचाई योजनाओं का कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर किसानों को इसका वास्तविक लाभ देना सुनिश्चित किया जाए, ताकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक भी सिंचाई का पानी पहुंच सके।

    उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों, जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन तथा क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तय समय-सीमा में सभी निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अखिल अरोड़ा उपस्थित रहे।

    Share:

  • भोपाल में 3 बाघों की एंट्री से दहशत, सड़क पर टहल रहे टाइगर

    Sun Jun 28 , 2026
    भोपाल। राजधानी भोपाल के कलियासोत, केरवा और चंदनपुरा इलाके में इन दिनों तीन बाघों की सक्रियता लगातार देखी जा रही है जिससे वन विभाग अलर्ट मोड पर है। शनिवार सुबह चंदनपुरा के पास एक बाघ सड़क पर टहलता नजर आया, जिसका वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इससे एक दिन पहले इसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved