img-fluid

मिर्जापुर: प्रेम विवाह की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारी गई

June 30, 2026

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक नाबालिग लड़की प्रेम विवाह (love marriage) की मांग को लेकर हाईटेंशन बिजली टावर (High-tension electricity tower) पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।


  • पुलिस के अनुसार, मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गुरसंडी चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि नाबालिग का गांव के ही राहुल नामक युवक से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। लड़की उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।

    बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर लड़की शुक्रवार को करीब 60 मीटर ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। जब ग्रामीणों ने उसे टावर पर देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस दौरान लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही और कुछ समय तक ऊपर ही बैठी रही।

    सूचना मिलने पर गुरसंडी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस, परिजनों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से घंटों की बातचीत और समझाइश के बाद लड़की सुरक्षित नीचे उतर आई। उसके नीचे आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

    इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई, जहां उनसे बातचीत की गई और पूरे मामले की जानकारी ली गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाबालिग को परिजनों की सुपुर्दगी में घर भेज दिया गया।

    पुलिस का कहना है कि चूंकि मामला एक नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए संवेदनशीलता के साथ इसकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही परिवार को भी समझाइश दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी जोखिम भरी स्थिति दोबारा न बने।

    Share:

  • MP: खंडवा में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई... 600 सुरक्षाकर्मियों और 25 JCB लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचा वन अमला

    Tue Jun 30 , 2026
    खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा जिले (Khandwa district) के जंगल क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही एक बड़ी बुल्डोजर कार्रवाई (Major bulldozer action) जारी है। अतिक्रमण (Encroachment) के खिलाफ यह महाअभियान ठीक उसी अमाखुजरी वन परिक्षेत्र में हुआ जहां कल करीब 150 से अधिक अतिक्रमणकरियों ने वन विभाग के गश्ती दल पर हमला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved