img-fluid

MP में बड़ा हादसा, मुरम खदान में डूबने से 2 बच्चों की मौत

July 04, 2026

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले (Sehore district) के आष्टा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ग्राम बापचा से नहाने के लिए ग्राम बागेर स्थित मुरम खदान पहुंचे दो 12 वर्षीय बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस ह्रदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। मृतक बच्चों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान समर पुत्र जितेंद्र 12 वर्ष निवासी बापचा दोनिया तथा समर पिता संतोष लगभग 12 वर्ष निवासी बापचा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे मुरम खदान में बने पानी से भरे गड्ढे में नहा रहे थे। इसी दौरान वे गहराई में चले गए और डूब गए।


  • सूचना मिलते ही परिजन दोनों बच्चों को सिविल अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि बीती रात आष्टा के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है जिसके कारण क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर है और कई गांवों का संपर्क टूट गया है वही तालाब, तलाई पानी से भरा गए हैं।

    Share:

  • MP: फिर शुरू हुआ 'चिता आंदोलन', केन-बेतवा परियोजना के विरोध में प्रदर्शन तेज

    Sat Jul 4 , 2026
    छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना (Chhatarpur and Panna) जिलों में संचालित केन-बेतवा लिंक परियोजना, मझगाय मध्यम, रूंझ, नैगुवा सिंचाई और एनटीपीसी परियोजनाओं के विरोध में स्थगित ‘चिता आंदोलन’ एक बार फिर शुरू हो गया है। आंदोलनकारी ‘न्याय दो या मार दो’ के नारे के साथ केन-बेतवा प्रभावित कुपी गांव के पास केन की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved