img-fluid

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा

July 04, 2026


नई दिल्ली । संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session of Parliament) 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा (Will be held from July 20 to August 13) ।


  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को मानसून सत्र 2026 के लिए बुलाने की मंजूरी दे दी है. यह सत्र 20 जुलाई, 2026 से शुरू होगा और 13 अगस्त, 2026 तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और फैसले लिए जाएंगे. यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से दी।

    संसद का यह आगामी सत्र 20 जुलाई 2026 को शुरू होगा और 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस अवधि के दौरान दोनों सदनों में राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न अहम मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा की जाएगी और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इस मानसून सत्र की शुरुआत बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद हो रही है। इस सत्र में तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) में हुई बगावत का असर भी देखने को मिलेगा। तृणमूल कांग्रेस के 20 और शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों की अलग समूह के तौर पर मान्यता की मांग पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के फैसले का इंतजार है।

    राज्यसभा में नए चुने गए और दोबारा चुने गए सदस्यों के शपथ लेने के बाद संख्या बल सत्ताधारी गठबंधन राजग के पक्ष में और मजबूत हो गया। पिछला सत्र सरकार के लिए निराशाजनक रहा था क्योंकि लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक गिर गया था, जिसका मकसद 2029 में विधानसभाओं और संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाना था। सरकार अब विधेयक का नया मसौदा तैयार कर रही है, जिसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों को एकसमान रूप से 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, आबादी के आधार पर सीटों में बढ़ोतरी दक्षिणी राज्यों के राजनीतिक दलों के लिए चिंता का बड़ा विषय रहा है।

    Share:

  • MP में बड़ा हादसा, मुरम खदान में डूबने से 2 बच्चों की मौत

    Sat Jul 4 , 2026
    सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले (Sehore district) के आष्टा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ग्राम बापचा से नहाने के लिए ग्राम बागेर स्थित मुरम खदान पहुंचे दो 12 वर्षीय बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस ह्रदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved