img-fluid

रेलवे स्टेशन के पास हाई वोल्टेज ड्रामा, महिलाओं ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

July 05, 2026

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सदर कोतवाली इलाके से सरेराह गुंडागर्दी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर व्यस्त सड़क पर एक ऑटो में सवार होकर आईं कुछ महिलाओं और उनके साथ मौजूद युवकों ने एक युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा. इस मारपीट के दौरान सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही हो रही थी, जिससे पीड़ित युवक की जान को गंभीर खतरा हो सकता था. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से आसानी से फरार हो गए, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावरों के सिर पर किस कदर खून सवार था. ऑटो में सवार होकर आए युवकों और महिलाओं ने पहले पीड़ित युवक को घेरा. इसके बाद हमलावर उसे जबरन ऑटो से खींचकर सड़क पर गिरा देते हैं और उस पर घूंसे-लात बरसाना शुरू कर देते हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि जब युवक लगातार हो रही पिटाई के कारण अधमरा और अचेत (बेहोश) हो जाता है, तब भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं होता. वीडियो में एक महिला अचेत पड़े युवक के पेट पर पूरी ताकत से लात मारती हुई दिखाई दे रही है.


  • जिस समय बीच सड़क पर यह पूरी गुंडागर्दी और हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा था, उस वक्त वहां का नजारा बेहद डरावना था. सरेराह हो रही इस भयंकर मारपीट को देखकर मौके पर मौजूद राहगीरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिस जगह युवक को गिराकर पीटा जा रहा था, ठीक उसी के बगल से भारी ट्रक और अन्य बड़े वाहन लगातार तेज रफ्तार में गुजर रहे थे. अगर पीड़ित युवक जरा सा भी असंतुलित होकर ट्रकों के सामने आ जाता, तो मौके पर ही उसकी जान जा सकती थी.

    युवक को लहूलुहान और अधमरा करने के बाद भी आरोपियों के चेहरे पर कानून का कोई खौफ नहीं दिखा. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी युवक और महिलाएं उसी ऑटो में शान से सवार हुए और मौके से रफूचक्कर हो गए. सरेराह हुई इस भयंकर मारपीट का असली कारण क्या था, ये फिलहाल पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है. स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बात को लेकर ऑटो सवारों और युवक के बीच कहासुनी हुई थी, जिसने देखते ही देखते हिंसक मोड़ ले लिया.

    बीच सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी और मारपीट की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस वीडियो में दिख रहे आरोपियों के चेहरे और ऑटो के नंबर प्लेट के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

    Share:

  • 100 किमी तक मार करने वाले हथियारों पर भारत का फोकस, 52 हजार करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी

    Sun Jul 5 , 2026
    नई दिल्ली। आधुनिक युद्ध (Modern Warfare) की बदलती चुनौतियों को देखते हुए भारत अब केवल लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों और बड़े रक्षा प्लेटफॉर्म पर ही नहीं, बल्कि कम दूरी में प्रभावी सैन्य क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दे रहा है। इसी दिशा में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने करीब 52,000 करोड़ रुपये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved