img-fluid

SIR के नए ड्राफ्ट में 4 राज्यों में 22 लाख से ज्यादा नाम डिलीट, जानें भारत में अबतक कितने वोट कटे?

July 06, 2026

नई दिल्ली: मतदाता पुनरीक्षण (Voter Revision) को लेकर चलाए जा रहे एसआईआर अभियान (SIR Campaign) के तहत चुनाव आयोग ने चार राज्यों की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है. ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम में एसआईआर अभियान के तहत 22 लाख से अधिक लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं. आयोग का कहना है कि जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं, उन्हें अपना नाम दोबारा शामिल कराने का एक अवसर दिया जाएगा. इसके बाद इन राज्यों की अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी. पिछले साल जून में चुनाव आयोग ने विशेष गहन संशोधन यानी एसआईआर अभियान की शुरुआत की थी. यह अभियान बिहार, बंगाल, असम, और यूपी जैसे राज्यों में संपन्न हो चुका है.

SIR में अब तक कितने लोगों के नाम कटे?
स्पेशल रिविजन के तहत बिहार में 65 लाख वोटरों के नाम काटे गए. इसी तरह पश्चिम बंगाल में 37 लाख वोटरों के नाम काटे गए. यूपी में भी 25 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से डिलीट किए गए हैं. कुल 13 राज्यों में करीब 6 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से एसआईआर के तहत हटाए जा चुके हैं.


  • वहीं चुनाव आयोग इस वक्त 16 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट को नए सिरे से तैयार करने के लिए एसआईआर अभियान चला रहा है. जिन राज्यों में ये अभियान चलाए जा रहे हैं, उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड का नाम शामिल हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में भी एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है.

    एसआईआर क्यों किया जा रहा है?
    मतदाताओं की वैधता जांचने के लिए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने मई 2026 में अपने एक फैसले में इसे वैध ठहराया था. सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि आयोग को मतदाता सूची पुनरीक्षण का अधिकार है. हाल ही में इंडिया गठबंधन में शामिल 23 विपक्षी पार्टियों ने एसआईआर को लेकर चीफ जस्टिस को एक पत्र लिखा है. इन पार्टियों का आरोप है कि एसआईआर की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है. विपक्षी पार्टियों का कहना है कि SIR अभियान मनमानी तरीके से चलाया जा रहा है.

    Share:

  • लाइव मैच के दौरान क्रिकेटर की मौत, मैदान पर आया हार्ट अटैक

    Mon Jul 6 , 2026
    नई दिल्ली: खुशी के लिए मैदान पर क्रिकेट खेलने गए खिलाड़ियों को बहुत ही बड़ा दर्द मिल गया. अचानक पूरे मैदान पर मातम का माहौल हो गया. श्रीलंका में खेले जा रहे एक दोस्ताना मैच के दौरान सभी हंसते हुए क्रिकेट का मजा उठा रहे थे. ऐसे समय में एक घटना ने सब कुछ बदल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved