img-fluid

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट की कार्यप्रणाली ही सवालों के घेरे में – कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

July 06, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Congress leader Pawan Kheda) ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में (In Ram Mandir Donation Theft Case) ट्रस्ट की कार्यप्रणाली ही सवालों के घेरे में है (Functioning of Trust itself is Under Scrutiny) ।


  • कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राम मंदिर ट्रस्ट, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), उत्तर प्रदेश की राजनीति और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयानों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और उसके फैसलों पर लोगों का भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। पवन खेड़ा ने कहा कि जब राम मंदिर का पूरा ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में हो, तो उसके किसी भी फैसले या निर्णय लेने की प्रक्रिया पर विश्वास करना कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसी कारण लोगों का भरोसा लगातार कम हो रहा है। अयोध्या के राम मंदिर जाने से जुड़े सवाल पर खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता पहले ही वहां जा चुके हैं और कुछ नेताओं ने मंदिर में दान भी दिया है। उन्होंने कहा कि इससे ट्रस्ट से जुड़े विवाद खत्म नहीं हो जाते। उनके अनुसार, राम मंदिर का पूरा प्रोजेक्ट भाजपा और आरएसएस का प्रोजेक्ट है, जिसमें जवाबदेही का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस परियोजना में अनियमितताएं हो रही हैं और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    देशभर के विभिन्न पूजा स्थलों पर बढ़ रही चोरी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि इन मामलों में एक खास पैटर्न दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लिए धर्म केवल राजनीतिक सत्ता हासिल करने और अपने लोगों को लाभ पहुंचाने का माध्यम बन गया है। खेड़ा ने आरएसएस से सवाल किया कि संघ स्वयं को पंजीकृत क्यों नहीं कराना चाहता और अपने खातों का सार्वजनिक लेखा-जोखा क्यों नहीं देता? उनके अनुसार, जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति गंभीर सवाल खड़े करती है।

    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने राज्य में दोबारा सरकार बनाने का दावा किया था, खेड़ा ने कहा कि राजनीतिक दलों को दावे करने का अधिकार है, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे सबके सामने हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को बड़ा झटका देगी।

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के बारे में जो कहना है, कह सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख होता है कि जब सत्ता में बैठे लोग अपने कर्मों के परिणाम भुगतेंगे, तब उन पर क्या गुजरेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद उन्हें इस स्थिति की कल्पना कर भी अफसोस होता है। उल्लेखनीय है कि रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक पुराना वीडियो साझा करते हुए लिखा, “कांग्रेस पार्टी अपने ही दुष्ट कर्मों का परिणाम भुगत रही है। अटल बिहारी वाजपेयी ने बहुत पहले ही कांग्रेस पार्टी को उसके अहंकार के बुरे नतीजों के बारे में आगाह कर दिया था।”

    Share:

  • जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में - कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे

    Mon Jul 6 , 2026
    बेंगलुरु । कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे (Congress leader Priyank Khadge) ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में (In Ram Mandir Donation Theft Case) जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है (Attempts are being made to Shield those Responsible) । राम मंदिर दान प्रकरण के बाद कर्नाटक सरकार में मंत्री और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved