img-fluid

इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम से लोखंडे पुल तक नाले के मुहाने पर बनाई दीवार ढही

July 07, 2026

इंदौर। नगर निगम ने रामबाग मुक्तिधाम से लेकर लोखंडे ब्रिज तक नाले किनारे एरिया को कवर करते हुए लाखों रुपए खर्च कर बड़ी दीवार बनाई थी। उस दौरान कई लोगों ने दीवार बारिश में ढहने की आशंका जताते हुए अफसरों को शिकायत की थी, लेकिन अफसरों ने नहीं सुनी और अब कई हिस्सों में दीवारें ढह गईं और उसका मलबा नाले में चला गया है, जिसे हटाने की मशक्कत चल रही है।

नगर निगम के अधिकारी अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक मामला फिर लोखंडे पुल पर सामने आया है। कुछ महीनों पहले नगर निगम ने रामबाग मुक्तिधाम से लेकर लोखंडे पुल तक के हिस्से में बारिश के पानी से बचाव के लिए नाले के मुहाने पर ही बाउंड्रीवाल बना दी थी। उस दौरान कई रहवासियों और लोगों ने शिकायत की थी कि दीवार किसी भी दिन ढह सकती है, लेकिन अफसर नहीं माने और दीवार का निर्माण कार्य जारी रहा।


  • पिछले तीन-चार दिनों में लोखंडे पुल के हिस्से से लेकर मुक्तिधाम के बीच कई हिस्सों में दीवार ढह गई और उसका मलबा नाले में जा गिरा। अब नाले में गिरे मलबे को हटाने के लिए दो पोकलेन उतारी गई हैं, ताकि मलबा हटाया जा सके। आसपास के हिस्सों में अन्य दीवारें भी ढहने की आशंका के चलते अब नगर निगम वहां सुरक्षा के इंतजाम में लगा है। शहर के अन्य स्थानों पर निगम के अफसर ऐसे ही काम करते हैं और बाद में इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

    Share:

  • हवा में झूल रहा मकान निगम ने ढहाया... तो राजबाड़ा का जर्जर मकान का छज्जा गिरा

    Tue Jul 7 , 2026
    कलालकुई मस्जिद के समीप मकान गिराने से पहले लोगों ने सामान शिफ्ट कर लिया था, पुलिस बल के साथ कार्रवाई इंदौर। शहरभर में इतने खतरनाक मकान हो गए हैं कि कुछ को गिराने की कार्रवाई निगम कर रहा है तो कई झूलते मकान खतरे का कारण बने हुए हैं। आज सुबह निगम की टीम कलालकुई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved