img-fluid

हवा में झूल रहा मकान निगम ने ढहाया… तो राजबाड़ा का जर्जर मकान का छज्जा गिरा

July 07, 2026

  • कलालकुई मस्जिद के समीप मकान गिराने से पहले लोगों ने सामान शिफ्ट कर लिया था, पुलिस बल के साथ कार्रवाई

इंदौर। शहरभर में इतने खतरनाक मकान हो गए हैं कि कुछ को गिराने की कार्रवाई निगम कर रहा है तो कई झूलते मकान खतरे का कारण बने हुए हैं। आज सुबह निगम की टीम कलालकुई मस्जिद के समीप तीन मंजिला जर्जर मकान ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई, वहीं कल रात राजबाड़ा पर एक मकान का छज्जा गिर पड़ा। रात का समय होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

बारिश के चलते नगर निगम द्वारा शहरभर के खतरनाक और जर्जर मकानों को तोडऩे की कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते अब तक 20 से ज्यादा खतरनाक मकानों को ढहाया जा चुका है और आज सुबह फिर निगम की टीमें दो से तीन स्थानों पर कार्रवाई के लिए रवाना हुईं।


  • सबसे पहली कार्रवाई कलालकुई मस्जिद के समीप बने एक मकान को ढहाने की शुरू की गई। वहां रहने वाले लोगों ने निगम के नोटिस के बाद तीन मंजिला बिल्डिंग से अपना सामान हटा लिया था और सुबह पुलिस ने दोनों ओर के मार्ग पूरी तरह बंद कर दिए थे। निगम की टीम ने पोकलेन और जेसीबी की मदद से मकान के खतरनाक हिस्सों में सावधानी से ढहाना शुरू किया, क्योंकि आसपास भी कई मकान बने हुए थे, जिन पर तोड़े जा रहे मकान का मलबा गिरने की संभावना थी। अधिकारियों के मुताबिक वर्षों पुराना यह मकान काफी समय से हवा में झूल रहा था, जिसे आज पूरी तरह ढहा दिया गया। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण बड़ी संख्या में वहां पुलिस बल लगाया गया था और कार्रवाई शुरू की गई।

    राजबाड़ा पर मकान का छज्जा गिरने से पहले महिला बची, अब तोड़ेंगे
    राजबाड़ा महालक्ष्मी मंदिर के समीप जर्जर हालत में झूलते वर्षों पुराना एक मकान का छज्जा कल रात भरभराकर सडक़ पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि उक्त मकान में एक वृद्ध महिला थी, जिसे समय रहते ही परिवारजनों ने निकाल लिया। मौके पर देर रात निगम की टीम एवं पुलिस बल भी पहुंच गया।

    रात में ही बैरिकेड््स लगाकर उस हिस्से को बंद कर दिया गया था। गनीमत यह रही कि मकान का छज्जा रात में गिरा। यदि छज्जा सुबह के समय गिरता तो उसी मकान के नीचे गेलड़ा समोसा, कपड़े की दुकान और कुछ अन्य दुकानें संचालित होती हैं, जहां कई ग्राहक खड़े रहते हैं। नगर निगम ने खतरनाक मकान को लेकर पूर्व में नोटिस जारी किए थे और अब वहां कार्रवाई को लेकर तैयारी चल रही है, लेकिन वहीं कार्रवाई रुकवाने के लिए और मकान तोडऩे के लिए राजनीतिक हस्तक्षेप भी चल रहे हैं।

    विदेशियों से जर्जर मकान छुपाने के लिए इसी मकान पर नेट बांधी थी निगम ने
    जब विदेशी प्रतिनिधि राजबाड़ा क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे तो उस समय निगम ने राजबाड़ा के इस मकान के ऊपर की मंजिल पर हरी नेट बंधवा दी थी। इसका परिणाम यह हुआ कि कल रात जब इस मकान का कुछ खतरनाक हिस्सा टूटा तो नेट के सहारे मलबा थम गया।

    Share:

  • इंदौर: रिंगरोड से हटाया तो रहवासी इलाकों से यात्रियों को भरना शुरू किया बसों ने

    Tue Jul 7 , 2026
    बायपास की बजाय निकल रही एडवांस एकेडमी से महालक्ष्मी नगर मैदान होते हुए बॉम्बे हॉस्पिटल पर इंदौर। रिंग रोड पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव और चल रहे कामों के कारण हो रही अव्यवस्थाओं के चलते लंबी दूरी की बसों के आवागमन पर यातायात पुलिस ने रोक लगाई थी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved