img-fluid

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी खींचतान: भूपेश बघेल की बैठकों से दूर रहा चन्नी गुट, संगठन में मतभेद आए सामने

July 08, 2026

नई दिल्ली। पंजाब (Punjab) में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले कांग्रेस (Congress) के भीतर जारी गुटबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के समर्थक नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amrinder Singh Raja Warring) के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी बीच पार्टी के पंजाब प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संगठन में चल रहे मतभेदों को दूर करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं, लेकिन अब तक उनकी चन्नी समर्थक नेताओं से मुलाकात नहीं हो सकी है।

मंगलवार को भूपेश बघेल ने पार्टी के कई नेताओं और विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं, लेकिन चन्नी समर्थक इन बैठकों से दूर रहे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की पैरवी कर रहे नेताओं ने भी बघेल से मुलाकात नहीं की, जिससे राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अगले एक-दो दिनों में भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि बघेल अधिकांश समितियों के अध्यक्षों से बातचीत कर चुके हैं और केवल दो समितियों के प्रमुखों से मुलाकात बाकी है। इनमें चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी और कोर कमेटी के प्रमुख सुखजिंदर सिंह रंधावा शामिल हैं।


  • राजा वडिंग ने कहा कि चन्नी ने पहले ही भूपेश बघेल को सूचित कर दिया था कि वह एक-दो दिनों के लिए शहर से बाहर रहेंगे। हालांकि, चन्नी के करीबी नेताओं ने भी फिलहाल बघेल से दूरी बनाए रखी है। चन्नी के नजदीकी माने जाने वाले भारत भूषण आशु की भी बघेल से अब तक मुलाकात नहीं हुई है।

    गौरतलब है कि भूपेश बघेल 6 जुलाई से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। चंडीगढ़ पहुंचने पर उनका स्वागत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा ने किया था। इसके बाद उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा के साथ बंद कमरे में बैठक की।

    मंगलवार सुबह भूपेश बघेल ने पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार वेरका के साथ नाश्ते पर मुलाकात की। बैठक के बाद वेरका सीधे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिलने पहुंचे। इसे कांग्रेस नेतृत्व की ओर से असंतुष्ट नेताओं के साथ संवाद स्थापित करने और संगठनात्मक मतभेद कम करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

    उधर, प्रताप सिंह बाजवा ने भरोसा जताया कि पार्टी के सभी मतभेद जल्द दूर कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को अपनी शिकायतों के बावजूद मर्यादा की लक्ष्मण रेखा नहीं लांघनी चाहिए। बाजवा के मुताबिक पंजाब की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस उसके लिए सबसे मजबूत विकल्प बन सकती है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी एकजुट रही तो जनता का विश्वास मिलेगा। मुख्यमंत्री पद जैसे मुद्दों पर फैसला चुनाव के बाद सरकार बनने की स्थिति में किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि महत्वाकांक्षा रखना गलत नहीं है, लेकिन ऐसे कदमों से बचना चाहिए जो पार्टी के लिए विवाद और चर्चा का कारण बनें।

    Share:

  • MP: तेज बारिश में खुली भोपाल रेलवे स्टेशन की व्यवस्था की पोल... प्लेटफॉर्म की छत बनी झरना

    Wed Jul 8 , 2026
    भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में सोमवार को हुई तेज बारिश (Heavy rain) ने रेलवे स्टेशन (Railway station) की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी. शहर के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की छत (Platform roof) से बारिश का पानी झरने की तरह बहता दिखाई दिया. इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को भारी परेशानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved