img-fluid

Ind vs Eng: टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ब्रिस्टल में…. जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

July 09, 2026

नई दिल्ली। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड (India vs England) 5 मैच की टी20 सीरीज (T20 Series) का चौथा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाना है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) के पास अब इस सीरीज को जीतने का तो कोई मौका नहीं है, वह बस अब ज्यादा से ज्यादा ड्रॉ करा सकती है। IND vs ENG टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, वहीं दूसरे और तीसरे मुकाबले में मेजबानों ने भारत को धूल चटाई। भारत बनाम इंग्लैंड आज के मैच की टाइमिंग को लेकर भी सवाल है। इस सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार काफी देरी से शुरू हो रहे हैं, वहीं एक मैच शाम 7 बजे भी खेला गया था। तो आईए मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

India vs England चौथा टी20 आज यानी गुरुवार, 9 जुलाई को खेला जाएगा।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथा टी20 ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा।
IND vs ENG 4th T20I भारतीय समयानुसार रात 10 बजे ही शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।


  • इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथा टी20 फ्री में कैसे देखें लाइव?
    भारतीय फैंस DD स्पोर्ट्स पर इंडिया बनाम इंग्लैंड क्रिकेट मैच लाइव देख सकते हैं। हालांकि, फ्री लाइव टेलीकास्ट सिर्फ उन दर्शकों के लिए उपलब्ध है जो DD फ्री डिश और टेरेस्ट्रियल नेटवर्क के जरिए चैनल एक्सेस कर रहे हैं। ब्रॉडकास्टिंग राइट्स की पाबंदियों के कारण यह एयरटेल, टाटा प्ले, या डिश टीवी जैसे प्राइवेट DTH प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है।

    IND vs ENG 4th T20I की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर कैसे देखें लाइव?
    India vs England चौथे टी20 का मजा आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दो प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार और सोनी लिव पर होगी। आप कहीं भी भारत बनाम इंग्लैंड मैच लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी अहम जानकारियों के लिए लाइवहिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।

    इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड
    इंडिया स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे

    इंग्लैंड स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड

    Share:

  • जहाजों पर फिर हमला हुआ, तो अंजाम बहुत बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी

    Thu Jul 9 , 2026
    वॉशिंगटन डीसी. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान (Iran) को कड़ी चेतावनी (warning) दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने व्यापारिक जहाजों पर हमले जारी रखे, तो अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और तेज होगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि यह कार्रवाई ईरान की तरफ से जहाजों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved