img-fluid

भारतीय समुदाय ने अपने कल्चरल कलर से मेलबर्न को और वाइब्रेंट बना दिया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

July 09, 2026


मेलबर्न । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि भारतीय समुदाय (Indian Community) ने अपने कल्चरल कलर से (With its Cultural Colors) मेलबर्न को और वाइब्रेंट बना दिया (Has made Melbourne even more Vibrant) ।


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने के लिए मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में हजारों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग जुटे। प्रधानमंत्री अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ यहां पहुंचे। पीएम मोदी ने वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों से उनके सम्मान में फ्लैश लाइट जलाने को कहा, जिसके प्रत्युत्तर में पूरा स्टेडियम जगमगा गया। हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी से गदगद पीएम मोदी ने कहा, “ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है।” पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, “मैं अपनी बात उस जमीन के पारंपरिक मालिकों को नमन करते हुए शुरू करना चाहता हूं जहां हम मिल रहे हैं और मैं उनके बड़े-बुज़ुर्ग, चाहे वे अतीत के हों, वर्तमान के हों या भविष्य के, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं।”

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ” ये मेलबर्न शहर एक दिन में ही चार सीजन के दर्शन करा देता है, लेकिन भारतीय समुदाय ने अपने कल्चरल कलर से इसे और वाइब्रेंट बना दिया है। यहां मेलबर्न में और आस पास काफी ऐसे स्थान हैं, मार्केट हैं जो भारतीयता के रंग से भरे हैं। कोई इसे लिटिल इंडिया कहता है, कोई मिनी इंडिया कहता है… नाम कोई भी हो लेकिन रंग भारतीयता से भरे हुए हैं।” प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 2014 के ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद करते हुए कहा कि उस समय करीब 28 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी। उन्होंने कहा, “उस दौरान मैंने कहा था कि अगली बार भारत के प्रधानमंत्री के आने के लिए लोगों को 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा।” उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह उनकी ऑस्ट्रेलिया की तीसरी यात्रा है और यह एक तरह से ‘हैट्रिक’ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बदलाव दर्शाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध कितनी तेजी से मजबूत हुए हैं।

    इससे पहले विक्टोरिया की प्रीमियर जेसिंटा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “विक्टोरिया भारतीयों का सम्मान करता है, आपके मूल्यों का आदर करता है; हमारे लिए भारत ट्रेड का नहीं बल्कि ट्रस्ट का सबब है।” उन्होंने इस मंच से भारत के लोगों को विक्टोरिया आने का न्योता दिया। इससे पहले मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय अपने पीएम की झलक देखने को बेताब दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रगान गूंजा। इस विशेष अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते संबंधों, सांस्कृतिक जुड़ाव और दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ती साझेदारी की झलक पेश की।

    Share:

  • मध्यप्रदेश में एक साल में बंद हुए 2,426 स्कूल, कक्षा 9-10 में 13% ड्रॉपआउट

    Thu Jul 9 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार के ‘यूडाइस प्लस’ (UDISE+) पोर्टल पर बेहद चौंकाने वाले और चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। यह रिपोर्ट बताती है कि राज्य में पिछले महज एक साल के भीतर करीब ढाई हजार स्कूल कम हो गए हैं। इसके साथ ही, हाईस्कूल (कक्षा 9वीं और 10वीं) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved