
नई दिल्ली। अगर आप इस वीकेंड(weekend) ऐसी वेब सीरीजweb series) की तलाश में हैं जो पहले एपिसोड(first episode)से ही आपको अपनी कहानी में बांध ले और आखिर तक सस्पेंस बरकरार रखे तो जियो हॉटस्टार(Jio Hotstar)पर मौजूद कोर्टरूम थ्रिलर सीरीज अनटचेबल्स आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है। वर्ष 2018 में रिलीज हुई इस सीरीज ने अपनी दमदार कहानी और कोर्टरूम ड्रामा के दम पर दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। यही वजह है कि इसे IMDb पर 7.8 की मजबूत रेटिंग भी मिली है।
महज 15 एपिसोड में पूरी होने वाली यह सीरीज हर एपिसोड के साथ नए रहस्य और चौंकाने वाले मोड़ लेकर आती है। कहानी इतनी तेज गति से आगे बढ़ती है कि दर्शक एक एपिसोड खत्म होते ही अगले एपिसोड को देखने के लिए मजबूर हो जाते हैं। यदि आपको मर्डर मिस्ट्री और कोर्टरूम ड्रामा का मेल पसंद है तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
सीरीज की कहानी एक मेडिकल इंटर्न युवती के इर्दगिर्द घूमती है जो अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए एस्कॉर्ट का काम भी करती है। उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब वह अपने एक क्लाइंट से मिलने जाती है और अगली सुबह जागने पर उसे पता चलता है कि क्लाइंट की हत्या हो चुकी है। परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि हत्या का आरोप उसी पर लग जाता है और देखते ही देखते पूरा समाज उसे अपराधी मान लेता है।
सबसे बड़ी मुश्किल तब सामने आती है जब कोई भी वकील उसका केस लड़ने के लिए तैयार नहीं होता। ऐसे समय में उसकी जिंदगी में एक ऐसे वकील की एंट्री होती है जिसने अपनी बेटी की मौत के बाद वकालत छोड़ दी थी। वह न सिर्फ युवती का केस स्वीकार करता है बल्कि सच सामने लाने की ठान लेता है। यहीं से कोर्टरूम में शुरू होती है ऐसी कानूनी लड़ाई जिसमें हर सुनवाई के साथ नए राज खुलते हैं और कहानी लगातार रोमांचक होती चली जाती है।
इस मुकदमे की सबसे दिलचस्प बात यह है कि अदालत में वकील का सामना उसकी अपनी अलग रह रही पत्नी से होता है जो विपक्ष की ओर से केस लड़ रही होती है। अदालत की बहस के साथ साथ वकील के निजी जीवन की पुरानी दर्दनाक यादें भी सामने आती हैं जिससे कहानी भावनात्मक और रहस्यमयी दोनों बन जाती है। यही पहलू इस सीरीज को साधारण कोर्टरूम ड्रामा से अलग पहचान देता है।
सीरीज में विक्रम भट्ट ने आकाश आर्य नाम के वकील का दमदार किरदार निभाया है। उन्होंने अभिनय के साथ इसकी कहानी भी लिखी है। वहीं श्रीजिता डे ने नताशा नारंग की भूमिका में प्रभावशाली अभिनय किया है। इसके अलावा फाजिल खान सोहराब खंडेलवाल अमल शेरावत जयेश राज अनुपम बी गहोई और अरबाज अली मुगल जैसे कलाकारों ने भी अपने किरदारों को मजबूती से निभाया है। निर्देशन कृष्णा भट्ट का है जिन्होंने कहानी की गति और सस्पेंस को अंत तक बनाए रखा है।
अगर आप ऐसी वेब सीरीज देखना चाहते हैं जिसमें कोर्टरूम की तीखी बहस मर्डर मिस्ट्री भावनात्मक संघर्ष और लगातार आने वाले ट्विस्ट एक साथ देखने को मिलें तो अनटचेबल्स आपके वीकेंड को पूरी तरह मनोरंजक बना सकती है। कम एपिसोड और दमदार कहानी इसे बिंज वॉच के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved