
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उपद्रव को गलत करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी उम्मीदवार को टिकट देना या न देना पार्टी का सामूहिक निर्णय होता है और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
डॉ. मिश्रा का यह बयान ऐसे समय आया है जब पार्टी हाईकमान तक शिकायतें पहुंचने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तेज थीं। हालांकि उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संगठन सर्वोपरि है और अनुशासन बनाए रखना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय सभी के लिए मान्य होता है और कार्यकर्ताओं को किसी भी परिस्थिति में ऐसा आचरण नहीं करना चाहिए जिससे संगठन की छवि प्रभावित हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखने पर जोर दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved