
डेस्क: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की मौत और उनके अंतिम संस्कार के बाद इमाम सैयद मोजतबा खामेनेई का एक बेहद कड़ा संदेश सामने आया है. मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता की मौत का बदला लेने का खुला ऐलान कर दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि पूर्व सुप्रीम लीडर के मौत का बदला लिया जाएगा और ये जरूर होगा.
अपने इस संदेश में मोजतबा खामेनेई ने इस पूरी घटना को इमाम हुसैन से जोड़ा है. उन्होंने कहा कि ईरान की इस्लामिक क्रांति की नींव और इसके सिद्धांत पूरी तरह से इमाम हुसैन के संघर्ष और उनके नारों पर टिके हुए हैं. उनके शहीद पिता भी इसी विचारधारा को मानते हुए बड़े हुए थे. उनके पिता का सोचना, काम करना और देश की रक्षा के लिए जिहाद करना था. सब कुछ इमाम हुसैन के रास्ते पर चलने जैसा था.
मोजतबा खामेनेई ने आगे कहा कि उनके पिता ने इमाम हुसैन के बताए रास्तों को न सिर्फ अपने जीवन में उतारा, बल्कि अंत में इसी विचार के लिए अपने खून का बलिदान भी दे दिया. इस भावुक और आक्रामक संदेश के बाद अब खाड़ी देशों और पश्चिमी दुनिया में तनाव काफी बढ़ गया है. ईरान के इस सुप्रीम लीडर ने साफ कर दिया है कि वे अपने नेता की मौत का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इजरायल की रिपोर्ट के बाद टेंशन में हैं. उन्होंने ईरान को खौफनाक और सीधी चेतावनी दी है. इसने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि उनकी जान के पीछे हाथ धोकर पड़े ईरान पर अमेरिकी सेना किसी भी वक्त कहर बनकर टूट सकती है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की 1000 मिसाइलें इस वक्त सीधे ईरान की तरफ लॉक एंड लोड यानी निशाना साधे बिल्कुल तैयार खड़ी हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने इस पूरे प्लान का खुलासा करते हुए दावा किया है.
तुरंत मिसाइल दागने का है प्लान
ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान ने उनकी हत्या करने की कोशिश भी की, तो ये मिसाइलें तुरंत ईरान पर दाग दी जाएंगी. इसके बाद भी हजारों मिसाइलें हमला करना जारी रखेंगी. उन्होंने बेहद आक्रामक लहजे में कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को पहले ही एक ऐसा गुप्त आदेश दे रखा है. जिसके तहत ईरान पर एक साल तक लगातार बमबारी की जाएगी. उसे पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा.
ट्रंप का यह गुस्सा अचानक नहीं फूटा है क्योंकि वे लगातार कह रहे हैं कि वे ईरान की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर चल रहे हैं और ईरान उन्हें अपना नंबर वन टारगेट मानता है. इसी बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी ने भी एक बड़ा इनपुट देकर इस डर को और बढ़ा दिया है. इसमें दावा किया गया है कि ईरान ने ट्रंप की हत्या के लिए एक नया और बेहद खतरनाक प्लान तैयार किया है. इसी खुफिया रिपोर्ट के बाद ट्रंप ने ईरान को सीधे शब्दों में कह दिया है कि मुझे छूने की कोशिश भी मत करना. वरना पूरा ईरान नक्शे से मिट जाएगा.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved