img-fluid

बंगाल में ममता को एक और बड़ा झटका, अब अनुब्रत मंडल ने छोड़ा साथ

July 11, 2026

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के ऋतब्रत बनर्जी वाले गुट ने अपनी जिला कमिटी और अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। इस घोषणा में सबसे हैरान करने वाला नाम अनुब्रत मंडल का है। बीरभूम के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है। वह अब ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में शामिल हो गए हैं। ऋतब्रत गुट ने उन्हें बीरभूम का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। इस फैसले को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक बहुत बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

क्या शांतनु सेन की नई भूमिका बदलेगी पार्टी का समीकरण?
ऋतब्रत बनर्जी के गुट ने न केवल जिला अध्यक्षों की घोषणा की, बल्कि पूर्व राज्यसभा सांसद शांतनु सेन को अपनी राज्य समिति में शामिल कर लिया है। पार्टी की बैठक में पूर्व पानीहाटी विधायक निर्मल घोष भी नजर आए। निर्मल घोष का नाम आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना से जुड़ी कथित जल्दबाजी में हुई अंत्येष्टि के विवाद में सामने आया था। हालांकि, ऋतब्रत बनर्जी ने साफ किया कि निर्मल घोष की मौजूदगी के बावजूद उनके बारे में बैठक में कोई चर्चा या फैसला नहीं लिया गया है।


  • ऋतब्रत गुट की इस घोषणा की पांच बड़ी बातें
    बीरभूम के मजबूत नेता अनुब्रत मंडल अब आधिकारिक रूप से ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में आ गए हैं।
    प्रसून बंद्योपाध्याय को इस नए गुट का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
    स्नेहाशीष चक्रवर्ती, अखरुज्जामन, शांतनु सेन, सुदीप राहा, कोहिनूर मजूमदार, संदीपान साहा और अपूर्व सरकार को प्रवक्ता बनाया गया है।
    दक्षिण कोलकाता में देबाशीष कुमार और उत्तर कोलकाता में संदीपान साहा को कमान सौंपी गई है।
    पार्टी के इस विभाजन और नए पदाधिकारियों की घोषणा से ममता बनर्जी की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

    ऋतब्रत बनर्जी ने क्या कहा?
    ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि हमने विभिन्न जिलों के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। प्रसून बनर्जी को मालदा जिले का, देबाशीष कुमार को दक्षिण कोलकाता जिले का, संदीपन साहा को उत्तरी कोलकाता जिले का, अनुब्रत मंडल को बीरभूम जिले का अध्यक्ष बनाया गया है।

    क्या अन्य जिलों में भी ऋतब्रत गुट ने बढ़ा ली ताकत?
    ऋतब्रत बनर्जी गुट ने बंगाल के कई महत्वपूर्ण जिलों में अपने अध्यक्षों की तैनाती कर दी है। हावड़ा की जिम्मेदारी अरुणव (राजा) सेन को दी गई है। पश्चिम मेदिनीपुर के लिए प्रदीप सरकार और घाटाल के लिए संजय को चुना गया है। बांकुड़ा में रथिन बंद्योपाध्याय और पुरुलिया में उज्ज्वल कुमार को कमान मिली है। पूर्व बर्धमान में रवींद्रनाथ चट्टोपाध्याय और पश्चिम बर्धमान में नागेंद्रनाथ चट्टोपाध्याय अध्यक्ष बने हैं। डायमंड हार्बर में सुभाशीष दास, सुंदरबन में गणेश मंडल और हावड़ा सदर में सृष्टिधर घोष को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    Share:

  • Boat carrying Indian tourists capsizes in Vietnam, 15 dead, rescue operation underway

    Sat Jul 11 , 2026
    New Delhi: A boat carrying Indian tourists capsized in the sea near Phu Quoc Island, Vietnam, on Saturday. Fifteen Indians died in the tragic accident, while 21 were rescued. The local administration launched a rescue operation immediately after the incident. The Indian Embassy is currently monitoring the situation and is in constant contact with local […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved