img-fluid

हवा भरते समय धमाके के साथ फटी टंकी

July 30, 2020

बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के बड़ौत मुजफ्फर नगर मार्ग दाहा बस स्टैंड पर गुरुवार को हवा की टंकी में हवा भरते समय धमाके के साथ टंकी फट गई। इसके कारण दुकान की दीवार धमाके के साथ गिर गयी जिससे दुकान मालिक का हजारों की कीमत का सामान नष्ट हो गया। धमाके की आवाज से स्टैंड पर भगदड़ मच गयी। बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग दाहा बस स्टैंड पर गढ़ी कांगरान निवासी अलीशेर टायर पंचर की दुकान करता है। गुरुवार को अलीशेर ने जैसे ही दुकान खोली और साफ सफाई के बाद हवा की टंकी में हवा भरने के लिए इंजन स्टार्ट कर दिया। अलीशेर दुकान से बाहर कुछ दूरी पर खड़ा था। अचानक तेज धमाके के साथ हवा की टंकी फट गई। जिससे दुकान की दीवार गिर गयी तथा दुकान के अंदर खड़ी बाइक, कैम्पर, दुकान का शटर आदि करीब 50 हजार रूपये की कीमत का सामान नष्ट हो गया। गनीमत रही की अलीशेर उस समय दुकान से बाहर कुछ दूरी पर किसी से बात कर रहा था। बताया गया कि हवा भरने वाली लोहे की टंकी काफी पुरानी थी। इस कारण वह हवा के दबाव में फट गई।

 

Share:

  • पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

    Thu Jul 30 , 2020
    नशे में धुत पुलिसकर्मियों के कवरेज करने पर पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एसपी सिटी ने उक्त पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर गुरुवार को निलंबित भी कर दिया है। उल्लेखनीय यह है कि मंगलवार की शाम एक दैनिक अखबार के जिला प्रभारी फुरकान मलिक जलालाबाद में शादी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved