img-fluid

पेंशन निकालने पहुंचे पिता-पुत्र के खाते में दिखे 1500 करोड़ रुपये, बैलेंस देखकर रह गए दंग

July 13, 2026

मुजफ्फरपुर। बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) से बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सकरा थाना क्षेत्र (Sakra Police Station Area) के थतिया सीहो गांव के रहने वाले कामेश्वर मिश्र उर्फ ‘घूमकर’ और उनके दिव्यांग बेटे के बैंक खातों (Bank account) में अचानक अरबों रुपये (Billions Rupees) का बैलेंस दिखाई देने लगा।

कामेश्वर मिश्र ने बताया कि वह अपने गांव के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर वृद्धा पेंशन की राशि निकालने गए थे। उनके साथ उनका दिव्यांग बेटा भी मौजूद था, जो दिव्यांग पेंशन का लाभ लेता है। पेंशन राशि निकालने के बाद जब उन्होंने खाते का बैलेंस चेक कराया तो वह देखकर हैरान रह गए।

खाते में दिखे 7.59 अरब रुपये
बैलेंस चेक करने पर कामेश्वर मिश्र के खाते में 7,59,69,51,951 रुपये यानी करीब 7.59 अरब रुपये दिखाई दिए। इतना ही नहीं, उनके दिव्यांग बेटे के बैंक खाते में भी लगभग इतनी ही राशि नजर आई। दोनों खातों को मिलाकर करीब 15 अरब रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा। इतनी बड़ी रकम देखकर परिवार के सदस्य और सीएससी सेंटर संचालक भी आश्चर्यचकित रह गए।


  • साधारण जीवन जीते हैं कामेश्वर मिश्र
    कामेश्वर मिश्र, जिन्हें स्थानीय लोग ‘घूमकर कवि’ के नाम से भी जानते हैं, ने बताया कि वह एक सामान्य व्यक्ति हैं और उनके पास इतनी बड़ी रकम होने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि खाते में अचानक इतनी बड़ी राशि दिखाई देना उनकी समझ से बाहर है। उन्होंने बैंक और संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच करने और खाते में सही बैलेंस स्पष्ट करने की मांग की है।

    तकनीकी गड़बड़ी की आशंका
    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों खातों में इतनी बड़ी रकम किस वजह से दिखाई दी। शुरुआती तौर पर इसे बैंकिंग सिस्टम या तकनीकी गड़बड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले में बैंक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह राशि वास्तविक थी या केवल सिस्टम में आई किसी तकनीकी त्रुटि का परिणाम।

    Share:

  • नेपाल में भूमिहीनों की बेदखली पर बढ़ा विरोध, बालेन शाह सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    Mon Jul 13 , 2026
    काठमांडू। नेपाल में भूमिहीन झुग्गीवासियों (Landless slum dwellers in Nepal) को वैकल्पिक पुनर्वास उपलब्ध कराए बिना अस्थायी आवास खाली कराने के सरकारी फैसले के विरोध में राजधानी काठमांडू (Kathmandu) में रविवार को प्रदर्शन हुआ। संयुक्त राष्ट्रीय भूमिहीन मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सरकार से पुनर्वास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved