img-fluid

MP: आलीराजपुर में निर्भया जैसी वारदात…. महिला के साथ बर्बरतापूर्वक गैंगरेप….4 आरोपी गिरफ्तार

July 14, 2026

आलीराजपुर/इंदौर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के आलीराजपुर जिले (Alirajpur district) में 40 वर्षीय महिला के घर डकैती (Dacoity) के दौरान उससे बर्बर सामूहिक दुष्कर्म पर बढ़ते जनाक्रोश के बीच पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को हिरासत में लिया और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह ने बताया, ‘घटना के चार आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। उनके कब्जे से डकैती के दौरान साथ ले जाए गए चांदी के जेवरात में शामिल कुछ माल भी बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में मिले सुरागों के आधार पर लग रहा है कि आरोपियों की संख्या 10 के आस-पास हो सकती है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।’


  • डकैती के दौरान गैंगरेप
    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बोरी थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में गत शुक्रवार की रात डकैती के दौरान आरोपियों ने महिला से गैंगरेप किया था और उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी की एक चीज डाल दी थी। सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को इंदौर के एक सरकारी अस्पताल भेजा गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत फिलहाल ठीक है और उसे जल्द ही छुट्टी दी जा सकती है।

    आक्रोशित लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन
    इस बीच, घटना पर आक्रोशित लोगों ने बोरी पुलिस थाने के सामने बड़ी तादाद में जुटकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना के दोषियों को फांसी देने की मांग की और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। यह घटना राज्य के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान के गृह जिले में हुई।

    चौहान ने पीड़ित महिला के परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि राज्य सरकार घटना को लेकर बेहद संवेदनशील है और इसके सभी दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चर्चा की है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

    विक्रांत भूरिया ने कहा – दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी
    इस बीच, घटना की जांच के लिए कांग्रेस द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति भी बोरी क्षेत्र में पहुंची। समिति के सदस्य और कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने दावा किया कि आलीराजपुर जिले की महिला के साथ दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी की गई।

    सरकार पर भी उठाए सवाल
    भूरिया, राज्य के झाबुआ क्षेत्र के विधायक भी हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की पीड़ित महिला के परिवार को कांग्रेस की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी घटना को लेकर ढीला-ढाला रवैया अपना रही है। भूरिया ने मांग की कि पीड़ित महिला के बालिग बेटे को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।

    Share:

  • MP: भिंड के लहार में CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता दिखा ड्रोन

    Tue Jul 14 , 2026
    भिंड। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के भिंड दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर (Helicopter) उड़ान भरने ही वाला था कि तभी हेलीपैड (Helipad) के ऊपर एक ड्रोन मंडराता दिखाई दिया। वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पायलट ने तत्काल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved