img-fluid

भारी बारिश से रेल लाइन क्षतिग्रस्त, शिमलगुड़ी-नामतिआली और शिमलगुड़ी-सेलेंगहाट सेक्शन पर सेवाएं प्रभावित

July 20, 2026

डेस्क। असम के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण दिखो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। तिनसुकिया डिवीजन के शिवसागर जिले में शिमलगुड़ी शहर, स्टेशन यार्ड और रेलवे कॉलोनी में बाढ़ आ गई है। शिमलगुड़ी इलाके में पानी रेलवे ट्रैक के ऊपर से बह रहा है, जिससे रेल लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। भारी बारिश की वजह से बिगड़े हालातों के कारण ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिमलगुड़ी-नामतिआली और शिमलगुड़ी-सेलेंगहाट सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने बताया कि डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है और उन्हें रंगिया-रंगापारा के रास्ते भेजा जा रहा है। कई लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं या उन्हें बीच रास्ते में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। ट्रेन ऑपरेशन्स को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रभावित जगहों पर जरूरी कर्मचारी और सामान भेज दिए गए हैं। हालात पर उच्च स्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।


  • फिलहाल, पानी का स्तर ज्यादा होने के कारण परिचालन बहाल होने का अनुमानित समय बताना संभव नहीं है। पानी का स्तर कम होने के बाद ही ट्रैक को हुए नुकसान का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा।

    शिमलगुड़ी में बाढ़ की स्थिति के कारण डायवर्ट की जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। इन ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के लिए खाने के पैकेट, पीने के पानी और टिकट रिफंड की व्यवस्था की गई है। सभी स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। नामतिआली में यात्रियों को शिवसागर टाउन स्टेशन तक ले जाने के लिए ASTC बसों और लोकल गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। शिवसागर टाउन स्टेशन से डिब्रूगढ़ और न्यू तिनसुकिया के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है।

    सेलेंगहाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर- 22503, विवेक एक्सप्रेस से उतरने वाले 217 यात्रियों को सड़क मार्ग से मारियानी ले जाया जा रहा है। मारियानी में उतरने वाले ट्रेन नंबर- 15959, कामरूप एक्सप्रेस के 570 यात्रियों और ट्रेन नंबर- 15934, अमृतसर-तिनसुकिया एक्सप्रेस के 490 यात्रियों की मदद की जा रही है।

    Share:

  • उपपंजीयकों के साथ तहसीलदार भी कर सकेंगे स्वामित्व योजना की रजिस्ट्रियां

    Mon Jul 20 , 2026
    पंचायत और अन्य उपकर की डेढ़ फीसदी राशि भी समाप्त इंदौर। अभी इंदौर सहित प्रदेशभर में ग्रामीण आबादी को मालिकाना हक देने के लिए स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन और पंजीयन योजना को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी, जिसमें साढ़े 3 हजार करोड़ रुपए से अधिक की स्टाम्प ड्यूटी माफ की गई और ये रजिस्ट्रियां पूरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved