img-fluid

सरकारी स्कूलों की सच्चाई दिखाती है Adarsh Baal Vidyalaya, दमदार अभिनय ने जीता दिल, जानें कैसी है सीरीज

July 24, 2026

नई दिल्ली । ओटीटी (OTT )पर रिलीज हुई(web series) वेब सीरीज (Adarsh Baal Vidyalaya) केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहती बल्कि शिक्षा व्यवस्था(education system) की उन सच्चाइयों को भी सामने लाती है जिनसे आम लोग अक्सर रूबरू होते हैं। हास्य, व्यंग्य और भावनात्मक घटनाओं के सहारे यह सीरीज सरकारी स्कूलों की चुनौतियों, शिक्षकों की परेशानियों और बच्चों के भविष्य से जुड़े कई गंभीर सवाल उठाती है। निर्देशक हिमांक गौर ने सात एपिसोड की इस सीरीज में सामाजिक मुद्दे को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करने की कोशिश की है, जिससे कहानी बोझिल होने के बजाय दर्शकों को जोड़कर रखती है।

सीरीज की कहानी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल आदर्श बाल विद्यालय के इर्द-गिर्द घूमती है। सरकार की ओर से एक योजना शुरू की जाती है जिसके तहत बोर्ड परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूल के प्रधानाचार्य को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय जाने का अवसर मिलेगा। यह खबर मिलते ही स्कूल के प्रधानाचार्य ज्ञानेश्वर त्रिपाठी अपने स्कूल को सर्वश्रेष्ठ बनाने की पूरी कोशिश में जुट जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है संघर्ष, हास्य, चुनौतियों और कई भावनात्मक मोड़ों से भरा सफर जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

प्रधानाचार्य ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के किरदार में केके मेनन एक बार फिर अपनी अभिनय क्षमता का शानदार परिचय देते हैं। उनका संतुलित अभिनय इस किरदार को पूरी तरह जीवंत बना देता है। अर्चना पूरन सिंह भी एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में प्रभाव छोड़ती हैं और अपने अनुभव से कहानी को मजबूती देती हैं। देवेन भोजानी, नवीन कस्तूरिया, अभिमन्यु सिंह और प्रसन्ना बिष्ट जैसे कलाकार भी अपने-अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय करते हैं। खास बात यह है कि बाल कलाकारों का अभिनय भी बेहद स्वाभाविक है और कई दृश्यों में वे अनुभवी कलाकारों के बराबर प्रभाव छोड़ते हैं।

निर्देशन के स्तर पर हिमांक गौर ने शुरुआत बेहद प्रभावशाली रखी है। पहले तीन एपिसोड हास्य, व्यंग्य और दिलचस्प घटनाओं से भरपूर हैं जो दर्शकों को लगातार बांधे रखते हैं। हालांकि इसके बाद कहानी की गति कुछ धीमी पड़ती दिखाई देती है। कुछ उपकथाएं ऐसी लगती हैं जिनकी आवश्यकता नहीं थी और कुछ दृश्य अनावश्यक रूप से लंबे महसूस होते हैं। इसके बावजूद अंतिम एपिसोड में कहानी फिर से पटरी पर लौटती है और एक संतोषजनक समापन की ओर बढ़ती है, हालांकि क्लाइमैक्स कुछ दर्शकों की अपेक्षाओं से अलग हो सकता है।

9relpost]

इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शिक्षा व्यवस्था की कमियों को सीधे भाषण देने के बजाय मनोरंजक अंदाज में सामने लाती है। सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कमी, शिक्षा की गुणवत्ता, अभिभावकों की उम्मीदें और बच्चों पर पड़ने वाला मानसिक दबाव जैसे मुद्दों को सहज तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यही वजह है कि गंभीर विषय होने के बावजूद कहानी कहीं भी भारी नहीं लगती।

यदि आप ऐसी वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं जो मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी दे, तो Adarsh Baal Vidyalaya एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। बीच के कुछ एपिसोड थोड़े धीमे जरूर लगते हैं लेकिन मजबूत अभिनय, प्रभावशाली संवाद और शिक्षा व्यवस्था पर सार्थक टिप्पणी इसे देखने लायक बनाती है। परिवार के साथ देखी जाने वाली यह सीरीज हंसाती भी है, सोचने पर मजबूर भी करती है और अंत में एक सकारात्मक संदेश छोड़ जाती है।

Share:

  • इंदौर: 116 साल पुरानी खसरा शीट, सिटी प्लान, कॉलोनियों के ले-आउट सहित बेशकीमती दस्तावेजों का सर्वे और ड्राइंग सेक्शन निगम में हो गया समाप्त

    Fri Jul 24 , 2026
    लावारिस पड़ी अलमारियों में भरा है रिकॉर्ड, एक भी विभागीय अधिकारी को नहीं सौंपी जिम्मेदारी इंदौर। नित नए घोटालों (Scams) के पहाड़ पर बैठे नगर निगम (Municipal Corporation) में फाइलों का गायब हो जाना भी सामान्य बात है, जिसके चलते रिकॉर्डों को सुरक्षित करने के लिए डिजिटाइजेशन (Digitization) का काम भी चल रहा है। दूसरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved