अमेठी। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-वाराणसी रेलखंड (Lucknow-Varanasi railway line) पर शनिवार सुबह एक मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए। यह घटना सिंदुरवा रेलवे स्टेशन (Sindurwa Railway Station) के पास इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग लाइन पर हुई। राहत की बात यह रही कि कोई वैगन पलटा नहीं और समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
खाद कारखाने की साइडिंग पर हुआ डिरेलमेंट
जानकारी के अनुसार मालगाड़ी इंडोरामा उर्वरक इकाई में खाद की लोडिंग के लिए साइडिंग ट्रैक से गुजर रही थी। सुबह करीब पांच बजे के बाद सिंदुरवा स्टेशन के निकट अचानक उसके सात वैगन पटरी से उतर गए। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे नुकसान सीमित रहा।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित कर ट्रैक बहाली और पटरी से उतरे वैगनों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया।
हादसे में इंडोरामा फैक्ट्री की साइडिंग लाइन को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते फिलहाल उर्वरक इकाई में मालगाड़ियों की आवाजाही और खाद की लोडिंग का कार्य प्रभावित हो गया है। रेलवे की तकनीकी टीम ट्रैक की मरम्मत में जुटी हुई है।
आरपीएफ निहालगढ़ के उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि घटना इंडोरामा फैक्ट्री को जाने वाले यूआरएल (साइडिंग) ट्रैक पर हुई है। वहीं, सिंदुरवा स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने भी डिरेलमेंट की पुष्टि की है।
मुख्य रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ प्रभावित
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसा केवल साइडिंग लाइन पर हुआ है, इसलिए लखनऊ-वाराणसी मुख्य रेलमार्ग पूरी तरह सुरक्षित है। यात्री ट्रेनों और अन्य रेल सेवाओं का संचालन सामान्य रूप से जारी है। आरपीएफ और स्टेशन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुख्य ट्रैक पर किसी तरह की बाधा नहीं आई।
तकनीकी जांच शुरू
रेलवे प्रशासन ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं। इंजीनियरिंग और परिचालन विभाग की टीमें ट्रैक, प्वाइंट और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर डिरेलमेंट की वास्तविक वजह सामने आएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव (West Asia strain) के बीच पाकिस्तान और उसके सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (Asim Munir) को लेकर नई रिपोर्टों ने कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव कम कराने की […]