img-fluid

अब इस देश में चलेगा भारत का रुपया, इतने नोट ले जाने की मिली मंजूरी!

July 26, 2026

डेस्क: अगर आप नेपाल घूमने या कारोबार के सिलसिले में जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. नेपाल सरकार ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को 25,000 रुपये तक की भारतीय करेंसी अपने साथ ले जाने और नेपाल लाने की अनुमति दे दी है. हालांकि यह सुविधा सिर्फ 9 नवंबर 2016 के बाद जारी किए गए 200 और 500 रुपये के नोटों पर ही लागू होगी.

नेपाल के केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने इस संबंध में नया नोटिस जारी किया है. इसके अनुसार, कोई भी भारतीय या नेपाली नागरिक 25,000 रुपये तक के 200 और 500 रुपये के भारतीय नोट अपने साथ नेपाल ला सकता है या नेपाल से भारत ले जा सकता है.


  • यह नियम मौजूदा विदेशी मुद्रा कानूनों के तहत लागू होगा. हालांकि, नोटबंदी से पहले जारी 500 और 1,000 रुपये के पुराने भारतीय नोट अब भी नेपाल में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. यानी इन पुराने नोटों को न तो नेपाल ले जाया जा सकता है और न ही वहां इस्तेमाल किया जा सकता है. नेपाल राष्ट्र बैंक ने बताया कि यह नियम पहले भी 11 फरवरी को नेपाल गजट में प्रकाशित किया गया था. अब एक बार फिर नोटिस जारी कर नियमों को स्पष्ट किया गया है, ताकि लोगों में किसी तरह का भ्रम न रहे.

    नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने बताया कि नेपाली नागरिक केवल भारत से ही भारतीय करेंसी लेकर नेपाल आ सकते हैं. वे किसी तीसरे देश से भारतीय नोट नेपाल नहीं ला सकते. इसी तरह नेपाल से किसी अन्य देश में भारतीय करेंसी ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी. भारतीय करेंसी केवल भारत और नेपाल के बीच ही ले जाई जा सकेगी.

    नेपाल सरकार का मानना है कि इस फैसले से भारत से आने वाले पर्यटकों और दोनों देशों के बीच व्यापार करने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी. भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा है और हर साल लाखों भारतीय पर्यटक नेपाल जाते हैं. वहीं बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक भारत में नौकरी, पढ़ाई और कारोबार करते हैं. ऐसे में नए नियम से दोनों देशों के लोगों को यात्रा और लेनदेन में आसानी होगी

    Share:

  • कोलकाता में नया सियासी विवाद, महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने के आरोपों में घिरीं ममता, वीडियो वायरल

    Sun Jul 26 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) एक वायरल वीडियो (viral video) को लेकर नए राजनीतिक विवाद में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे एक वीडियो में उन्हें ड्यूटी पर तैनात कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) की एक महिला पुलिसकर्मी (Female police officer) को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved