img-fluid

इंदौर में 7 दिन से रोज बारिश मिला सिर्फ 1 इंच पानी

July 26, 2026

बादलों की बेरुखी से औसत वर्षा से 1.25 इंच पिछड़ा शहर

इन्दौर। शहर (Indore) में पिछले सात दिनों से रोज बारिश हो रही है, लेकिन यह इतनी कम है कि पिछले 7 दिनों को मिलाकर बारिश (Rain) का कुल आंकड़ा महज 1 इंच (one inch) पर पहुंच पाया है। 19 से 25 जुलाई के बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) के रिकॉर्ड में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब वर्षा दर्ज नहीं हुई, लेकिन सात दिनों में कुल मिलाकर केवल 26 मिमी (करीब 1.05 इंच) पानी ही बरसा। इसके चलते रोज बारिश के बावजूद अब तक शहर की मौसमी वर्षा भी 14 इंच तक ही पहुंची है। बादलों की इस बेरुखी के कारण शहर अब तक होने वाली औसत वर्षा से भी 1.25 इंच पिछड़ चुका है।


  • पिछले दिनों में जहां प्रदेश से लगे गुजरात और महाराष्ट्र में बादल फटने जैसी स्थिति बनी है, वहीं प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश ही देखने को मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस दौरान समूचे प्रदेश खासतौर पर पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज और व्यापक बारिश वाले सिस्टम सक्रिय नहीं रहे। अधिकांश दिनों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश ही हुई, जिससे तापमान में गिरावट तो आई, लेकिन बारिश के औसत की भरपाई नहीं हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल भी हल्की बारिश की ही उम्मीद है मंगलवार से शहर में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

    11 दिन के सूखे के बाद मिली भी तो बस बूंदाबांदी
    पिछले 7 दिन में जहां शहर में सिर्फ 1 इंच पानी बरसा है, वहीं इससे पहले यानी 19 जुलाई से पहले की बात करें तो 11 दिन पूरी तरह सूखा रहा था। इसके बाद जब बारिश शुरू हुई, तब माना जा रहा था कि इंदौर को एक बार फिर भरपूर पानी मिलेगा, लेकिन इस उम्मीद के बदले सिर्फ हल्की बूंदाबांदी ही मिल पाई।

    जुलाई के पहले सप्ताह में गिरा था 8.5 इंच पानी
    जुलाई के 25 दिन बीत चुके हैं। इनमें पिछले 7 दिनों में सिर्फ 1 इंच पानी बरसा और इससे पहले 11 दिन सूखे रहे थे। यानी 18 दिनों में कुल 1 इंच पानी मिला है, वहीं जुलाई के पहले 7 दिन यानी 1 से 7 जुलाई के बीच बादल शहर पर मेहरबान थे। इन 7 दिनों में शहर में 8.5 इंच बारिश हुई थी। इन 7 दिनों के कारण ही आज शहर बेहतर स्थिति में है, अन्यथा इससे पहले जल संकट की स्थिति बनी हुई थी।

    एक नजर पिछले 7 दिन की बारिश पर
    तारीख वर्षा
    19 जुलाई 0.6
    20 जुलाई ट्रेस
    21 जुलाई 4.9
    22 जुलाई 17.4
    23 जुलाई 1.2
    24 जुलाई 1.2
    25 जुलाई 1.3
    कुल 26.6 मिमी (1.05 इंच)

    Share:

  • प्रह्लाद जोशी ने आज से संभाला पदभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बने नए शिक्षा मंत्री

    Sun Jul 26 , 2026
    नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी के तहत, आज 26 जुलाई को प्रह्लाद जोशी ने आधिकारिक तौर पर शिक्षा मंत्री के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है।
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved