
इंदौर। इंदौर में साइबर ठगी के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले अपराधियों और ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले म्यूल बैंक खातों के खिलाफ इंदौर पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। क्राइम ब्रांच, तुकोगंज और लसूड़िया थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, संदिग्ध ट्रांजेक्शन और दूसरे राज्यों से जुड़े साइबर अपराधों की कड़ियां खंगाल रही है।
तीसरी कार्रवाई लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुजरात की सूरत ग्रामीण पुलिस के साथ संयुक्त रूप से की गई। यहां साइबर धोखाधड़ी और फर्जी पॉइंट ऑफ सेल (POS) व्यवस्था से जुड़े मामले में फरार आरोपी मयंक जैन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बड़ी संख्या में फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के मुताबिक, पुलिस साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले खातों और नेटवर्क की जांच कर रही है। अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved