img-fluid

MP: निवाड़ी में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विवादित रील पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर केस दर्ज

July 27, 2026

निवाड़ी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) इस्तीफा दे चुके हैं। मगर सोशल मीडिया (Social Media) पर अब भी उनके खिलाफ विवादित कंटेंट पड़ा हुआ है, जो विरोध प्रदर्शन के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों ने पोस्ट किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए एमपी पुलिस (MP Police) ने राज्य के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) के खिलाफ एक्शन लिया है। दरअसल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निवाड़ी जिले (Niwari district) के इन्फ्लुएंसर यशपाल सोनी ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा में रील पोस्ट की थी। अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। जानिए किन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान यशपाल सोनी के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताया जा रहा है। वह मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के कुडार गांव का रहने वाला है। निवाड़ी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के. के. पांडेय ने बताया कि 23 जुलाई को भाजपा के निवाड़ी मंडल अध्यक्ष कमलेश चौरसिया ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि यशपाल सोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली पुलिस के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया।


  • BNS की इन धाराओं के तहत केस दर्ज
    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(ए) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था विवादित वीडियो
    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो का मूल स्रोत क्या है और उसे किस उद्देश्य से पोस्ट किया गया था।

    प्रधान की बेटी ने बंद किया इंस्टाग्राम, ये वजह
    इस विवाद का असर धर्मेंद्र प्रधान के परिवार पर भी पड़ा है। सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्र टिप्पणियों और विवादित सामग्री से आहत होकर उनकी बेटी ने सार्वजनिक रूप से अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां परिवार के लिए बेहद तकलीफदेह हैं। इसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया। यह मामला सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जिम्मेदारी को लेकर भी नई बहस छेड़ रहा है।

    Share:

  • 5 साल बाद बांग्लादेश टेस्ट टीम में हिंदू क्रिकेटर की वापसी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अनुभवी सौम्य सरकार को मिला मौका

    Mon Jul 27 , 2026
    नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया (Australia)के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज (Test series)से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh cricket team)ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी ऑलराउंडर सौम्य सरकार (experienced all-rounder Soumya Sarkar)की टेस्ट टीम में वापसी कराई है। करीब पांच साल बाद लाल गेंद के क्रिकेट में उनकी वापसी हुई है। टीम प्रबंधन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved