
राजकोट। दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की उड़ान को अचानक अपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने की चेतावनी मिली। इसके बाद विमान की राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में कुल 194 यात्री सवार थे। धुएं की सूचना मिलते ही यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पायलट ने तुरंत विमान को राजकोट की ओर मोड़ने का फैसला लिया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पायलट को विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने की चेतावनी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को मुंबई की बजाय राजकोट उतारा गया। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved