img-fluid

नैनीताल बैंक में करोड़ों का लोन घोटाला… 34 पर FIR

July 28, 2026

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में नैनीताल बैंक की गोमतीनगर शाखा में करोड़ों रुपये के लोन घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है. बैंक की आंतरिक जांच में खुलासा हुआ है कि फर्जी दस्तावेज, फर्जी संपत्ति मालिक और संदिग्ध वैल्यूएशन रिपोर्ट के आधार पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के लोन स्वीकृत किए गए. मामले में बैंक की शिकायत पर गोमतीनगर थाने में 34 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बैंक की जांच के अनुसार, जनवरी से मई 2025 के बीच 8 हाउसिंग लोन और एक कैश क्रेडिट लोन संदिग्ध परिस्थितियों में मंजूर किए गए. जांच में पाया गया कि लोन मंजूर कराने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया और कई मामलों में वास्तविक संपत्ति मालिकों की जगह दूसरे लोगों को मालिक दिखाकर बैंक से लोन लिया गया.


  • जांच के दौरान लीगल रिपोर्ट, वैल्यूएशन रिपोर्ट और मॉर्गेज प्रक्रिया में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. बैंक अधिकारियों के मुताबिक, कई दस्तावेजों में जानबूझकर गलत जानकारी दी गई, जिससे बैंक को भारी वित्तीय नुकसान हुआ. प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि पूरी साजिश सुनियोजित तरीके से रची गई थी.

    बैंक की आंतरिक जांच में एक और अहम तथ्य सामने आया है. कुछ आरोपी अलग-अलग लोन मामलों में गवाह के रूप में भी शामिल पाए गए. इससे आशंका जताई जा रही है कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का काम हो सकता है, जिसने फर्जी कागजात तैयार कर बैंक से करोड़ों रुपये का लोन हासिल किया.

    घोटाले का खुलासा होने के बाद बैंक ने सभी नौ लोन खातों को फ्रॉड घोषित कर उन्हें एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) की श्रेणी में डाल दिया है. इसके बाद बैंक अधिकारियों ने गोमतीनगर थाने में विस्तृत शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर 34 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share:

  • जिनके खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड, उनके केस नहीं होंगे वापस: सुप्रीम कोर्ट

    Tue Jul 28 , 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी के छात्र आंदोलनों में शामिल प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत दी है. अलग-अलग याचिकाओं पर सुनावाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर या किसी भी राज्य में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करेगी. शीर्ष अदालत ने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved