img-fluid

US-Iran Conflict: होर्मुज पर फिर आक्रामक हुआ ईरान, 3 तेल टैंकरों पर किया हमला

July 29, 2026

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान की जंग (US-Iran Conflict) और पश्चिम एशिया (West Asia) का तनाव कम नहीं हो रहा है. यहां लगातार युद्ध और शांति के बीच डंवाडोल वाली स्थिति बनी हुई है. बुधवार सुबह सामने आया है कि ईरान (Iran) एक बार फिर होर्मुज (Strait of Hormuz) पर आक्रामक हो गया है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का दावा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में चेतावनी की अनदेखी करने वाले तीन तेल टैंकरों (3 oil tankers) को कुछ घंटे पहले निशाना बनाकर रोक दिया गया. यह जानकारी ईरान के सरकारी टीवी के हवाले से सामने आई है.


  • ईरान के ये एक्शन उस चेतावनी के बाद सामने आया है, जो उसने महज कुछ घंटे पहले ही दी थी. ईरान ने दुनिया भर के देशों और शिपिंग कंपनियों को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि ‘अगर किसी देश या कंपनी ने अमेरिका के जब्त किए गए ईरान संपत्ति का इस्तेमाल किया तो उसके जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने नहीं दिया जाएगा.’

    ईरान के शीर्ष सैन्य कमान मुख्यालय ‘खातम अल-अंबिया’ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ये चेतावनी दी थी. दरअसल ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि ईरान जंग के दौरान जिन जहाजों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें ईरान की जब्त संपत्तियों से मुआवजा दिया जाएगा.

    ईरानी सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को पूरी तरह से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐलान किया है कि होर्मुज के असुरक्षित मार्ग से गुजरने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए जहाजों को ईरान की जब्त संपत्तियों से मुआवजा दिया जाएगा.’

    जुल्फिकारी ने आगे कहा, ‘हम इस अवैध कदम के नतीजों के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति को चेतावनी देते हैं. हम सभी देशों और कंपनियों को ये साफ कर देना चाहते हैं कि जो भी इस बहाने ईरान की जब्त संपत्ति का इस्तेमाल करेगा, ईरान के सशस्त्र बल उसके किसी भी जहाज को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की इजाजत नहीं देंगे.’

    Share:

  • MP में फिर 8 IAS अधिकारियों के तबादले, 3 जिलों को मिले नए कलेक्टर, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

    Wed Jul 29 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की नई तबादला सूची (Transfer) जारी करते हुए आठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत तीन जिलों के कलेक्टर (Collector) बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों और अतिरिक्त प्रभार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved