img-fluid

MP में फिर 8 IAS अधिकारियों के तबादले, 3 जिलों को मिले नए कलेक्टर, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

July 29, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की नई तबादला सूची (Transfer) जारी करते हुए आठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत तीन जिलों के कलेक्टर (Collector) बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।

सबसे बड़ा फेरबदल छतरपुर, बालाघाट और रतलाम में हुआ है। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल (2015 बैच) को स्थानांतरित कर शहडोल का कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा (2015 बैच) को छतरपुर की कमान सौंपी गई है। वहीं ग्वालियर के अपर कलेक्टर कुमार सत्यम (2017 बैच) को बालाघाट का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

रतलाम और मंदसौर में भी बदलाव
रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह (2016 बैच) को भोपाल में अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले जारी आदेश के अनुसार उनकी जगह अजय काटेसरिया को रतलाम कलेक्टर बनाया गया था।

वहीं मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग (2015 बैच) को भोपाल बुलाकर मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की परियोजना संचालक और मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। उन्हें एसएसआर ग्लोबल स्किल पार्क का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


  • इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
    सरकार ने दिनेश जैन (2011 बैच) को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में आयुक्त-सह-संचालक नियुक्त किया है। वहीं गिरीश शर्मा (2011 बैच) को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अंकित अस्थाना (2014 बैच) को कर्मचारी चयन मंडल, मध्य प्रदेश का संचालक नियुक्त किया गया है।

    स्वरोचिष सोमवंशी को अतिरिक्त प्रभार
    स्वरोचिष सोमवंशी (2012 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव तथा अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि 24 जुलाई 2026 को जारी पूर्व पदस्थापन आदेशों में संशोधन करते हुए यह नई तबादला सूची लागू की गई है।

    Share:

  • MP: भोपाल में किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा... कृषि मंत्री बोले- राजनीति न करें

    Wed Jul 29 , 2026
    भोपाल। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। किसानों के आक्रोश का आलम ये है कि देर रात तक भोपाल (Bhopal) में किसान सड़कों पर बैठे रहे। दरअसल, समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने की मांग को लेकर भोपाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved