img-fluid

भारत की 117 सबसे प्रभावशाली महिला लीडर्स के पास 39 लाख करोड़ की संपत्ति, 84% ने खुद बनाया कारोबार

July 31, 2026

नई दिल्ली। भारत में महिला नेतृत्व (Women’s Leadership in India) लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्ष 2026 की कैंडेरे-हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स (Candere-Hurun India Women Leaders) सूची के अनुसार, देश की 117 सबसे प्रभावशाली महिला लीडर्स के पास संयुक्त रूप से करीब 39 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। यह राशि फिनलैंड की अनुमानित जीडीपी (करीब 32 लाख करोड़ रुपये) से भी अधिक है। रिपोर्ट की सबसे खास बात यह है कि सूची में शामिल 84 प्रतिशत यानी 98 महिलाओं ने अपनी पहचान और संपत्ति विरासत से नहीं, बल्कि अपने दम पर बनाई है।


  • 12 क्षेत्रों की महिला लीडर्स को मिली जगह

    रिपोर्ट में कारोबार, खेल, सामाजिक सेवा, स्टार्टअप, मीडिया, कंटेंट क्रिएशन और साहित्य समेत 12 अलग-अलग श्रेणियों की महिलाओं को शामिल किया गया है। इसमें बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ, एचसीएलटेक की रोशनी नादर मल्होत्रा, लेखिका सुधा मूर्ति, पैरा एथलीट अवनि लेखरा और कंटेंट व सोशल मीडिया क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।

    सबसे युवा और सबसे वरिष्ठ कौन?

    इस सूची में 19 वर्षीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी सबसे युवा प्रभावशाली महिला हैं, जबकि 86 वर्षीय उद्योगपति रजनी बेक्टर सबसे वरिष्ठ महिला लीडर के रूप में शामिल हैं।

    12 श्रेणियों में शीर्ष स्थान पाने वाली महिलाएं

    श्रेणी शीर्ष नाम
    फैशन एवं लाइफस्टाइल मीना बिंद्रा
    सोशल चेंज मेकर तुषारा शंकर
    हार्टलैंड फाउंडर रजनी बेक्टर
    न्यू इकॉनमी वैशाली निगम सिन्हा
    वेटरंस सुनीता रेड्डी एवं प्रीथा रेड्डी
    पैरालंपिक अवनि लेखरा
    लेखक सुधा मूर्ति
    इंफ्लुएंसर अनन्या बिरला
    स्वतंत्र पत्रकार फे डिसूजा
    स्टार्टअप फाउंडर कनिका गुप्ता शोरी
    वेल्थ मल्टीप्लायर रोशनी नादर मल्होत्रा
    प्रोफेशनल सीईओ प्रिया नायर

    रिपोर्ट की प्रमुख बातें

    रिपोर्ट के अनुसार, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ के लिंक्डइन पर सबसे अधिक 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सूची में शामिल 33 महिलाओं ने अपने करियर के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य का रुख किया, जबकि दो महिलाओं ने विदेश जाकर अपनी पेशेवर पहचान बनाई।

    वहीं, एचसीएलटेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ‘वेल्थ मल्टीप्लायर’ श्रेणी में शीर्ष पर रहीं। उनकी अनुमानित संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये बताई गई है।

    किन शहरों से हैं सबसे ज्यादा महिला लीडर्स?

    प्रभावशाली महिला लीडर्स की संख्या के मामले में मुंबई पहले स्थान पर है, जहां से 26 महिलाओं ने सूची में जगह बनाई। दिल्ली 21 महिलाओं के साथ दूसरे, बेंगलुरु 16 के साथ तीसरे, गुरुग्राम 6 के साथ चौथे और पुणे 5 महिलाओं के साथ पांचवें स्थान पर है।

    हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में मुंबई से सूची में शामिल महिलाओं की संख्या 12 कम हुई है, जबकि दिल्ली से आने वाली प्रभावशाली महिलाओं की संख्या में 8 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट बताती है कि भारत में महिला उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार का दायरा लगातार विस्तृत हो रहा है और अधिक महिलाएं अपने दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं।

    Share:

  • पाकिस्तान में बिच्छू से नशा करने का दावा चर्चा में, विशेषज्ञों ने बताया जानलेवा ट्रेंड

    Fri Jul 31 , 2026
    नई दिल्ली। पाकिस्तान में नशे के एक बेहद असामान्य  (Drug abuse in Pakistan) और खतरनाक तरीके को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया और कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि कुछ लोग सूखे बिच्छू (Dried scorpions) को पीसकर उसका धुआं लेकर नशा करने की कोशिश कर रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved