img-fluid

जैसलमेर में ऊंट से टकराकर 5 बार पलटी गाड़ी, भारतीय सेना के मेजर की मौत, दो लेफ्टिनेंट घायल

July 31, 2026

जयपुर। जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन (Jaisalmer Military Station) के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में भारतीय सेना (Indian Army) के एक युवा मेजर की जान चली गई और लेफ्टिनेंट रैंक के दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जैसलमेर शहर से लगभग 6 किलोमीटर दूर तब हुआ, जब उनकी एसयूवी एक ऊंट से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में ऊंट की भी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, सेना के तीनों अधिकारी अपनी निजी एसयूवी काले रंग की टाटा सफारी, नंबर: GJ39CC1403 से शहर से जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन लौट रहे थे। वॉर म्यूजियम के पास अचानक एक ऊंट सड़क पर आ गया। गाड़ी जानवर से टकराकर बेकाबू हो गई, लगभग पांच बार पलटी और रुकने से पहले करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई।


  • एक महीने पहले ही हुई थी मेजर की शादी
    हादसे की सूचना मिलते ही सेना के जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे और बुरी तरह पिचक चुकी गाड़ी से तीनों अधिकारियों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 30 वर्षीय मेजर हमजा आरिफ ने दम तोड़ दिया। बेहद दुखद बात यह है कि मेजर आरिफ की महज एक महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं, दो अन्य घायल अधिकारियों लेफ्टिनेंट अभिनव राठौर और लेफ्टिनेंट आयुष्मान गुसाईं का सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन में शोक की लहर दौड़ गई है।

    पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम
    सदर पुलिस स्टेशन के एएसआई जगदीश चारण ने बताया कि देर रात हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सड़क किनारे मृत ऊंट और सेना की बाउंड्री वॉल के पास क्षतिग्रस्त एसयूवी पड़ी थी। मेजर हमजा आरिफ के शव को जैसलमेर के जवाहर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गौरतलब है कि यह दुर्घटना ठीक उसी स्थान पर हुई है, जहां करीब एक साल पहले एक दर्दनाक हादसा हुआ था। तब एक निजी बस में आग लगने से अंदर फंसे 29 यात्रियों की जलकर मौत हो गई थी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved