पुणे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के शनिवार को होने वाले पुणे दौरे से पहले शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। दिल्ली में सीजेपी (CJP) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों के साथ कथित मारपीट के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन की घोषणा की है। वहीं भाजपा (BJP) ने भी कांग्रेस के प्रदर्शन का जवाब देने की बात कही है। दोनों दलों के आमने-सामने आने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
पुणे पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ खुफिया निगरानी भी तेज कर दी है। अधिकारियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
तिलक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहित तिलक ने समारोह को लेकर उठ रहे राजनीतिक विवादों पर कहा कि लोकमान्य तिलक पुरस्कार का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अजीत डोभाल का योगदान उल्लेखनीय रहा है और इसी आधार पर उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है।
अमित शाह के दौरे और कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है, ताकि कार्यक्रम और शहर में कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved