img-fluid

यशवंत क्लब की दीवार पर बनेे मोदी के आपत्तिजनक चित्र पर मचा हंगामा, पुलिस पहुंची, निगम की टीम ने दीवार पोती

August 01, 2026

इन्दौर। आज सुबह यशवंत क्लब (Yashwant Club) की बाउंड्रीवाल (Boundary wall) के आसपास के हिस्सों में कुछ आपत्तिजनक नारों (Objectionable slogans) के साथ-साथ पीएम मोदी (PM Modi) के साथ अडानी-अंबानी (Adani-Ambani) के चित्रों को गलत ढंग से प्रस्तुत करते हुए दीवारों पर बना दिया गया। मार्निंग वाक करने वाले लोग इन चित्रों को देखकर चौंक गए और जब कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को मामले की जानकारी लगी तो भीड़ जमा हो गई।

मौके पर पुलिस और कई अधिकारी भी पहुंच गए। इसी बीच नगर निगम के अधिकारियों ने पेंटर बुलाकर वहां लिखे गए नारे और चित्र पुतवाना शुरू कर दिए। वायएन रोड की कल्पतरु बिल्डिंग के आसपास भी ऐसे ही नारे लिखे पाए गए, जिन्हें पोता गया।


  • यहां बने चित्रों को मार्निंग वाक करने वाले लोगों ने सबसे पहले देखा, जहां चित्रों के साथ अंग्रेजी में कुछ आपत्तिजनक नारे भी लिखे हुए थे। इस बात की सूचना मिलते ही वहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए और मामले की सूचना तुकोगंज पुलिस को दी गई तो कई अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पाया कि करीब चार से पांच जगह ऐसे नारे लिखे हैं और चित्र बनाए गए थे। एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया ने वहां कुछ निगम अधिकारियों से कहकर कुछ पेंटरों को बुलवाया और नारे और चित्र पुतवाने का काम शुरू करवाया। पुलिस के मुताबिक यशवंत क्लब की बाउंड्रीवाल पर संभवत: रात में कुछ लोगों द्वारा यह कृत्य किया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस के बड़़े अधिकारी भी मौके पर पड़ताल कर रहे हैं।

    Share:

  • सलमान खान का संजय दत्त के लिए खास पोस्ट, 'आई लव यू बाबा' लिख शेयर की इमोशनल फोटो

    Sat Aug 1 , 2026
    नई दिल्ली।  बॉलीवुड (Bollywood)में दोस्ती (friendship)की कई मिसालें देखने को मिलती हैं, लेकिन सलमान खान(Salman Khan) और संजय दत्त(Sanjay Dutt) की दोस्ती हमेशा सबसे खास रिश्तों में गिनी जाती है। दोनों सितारे वर्षों से एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी रहे हैं और कई मौकों पर एक-दूसरे के लिए खुलकर अपना सम्मान और स्नेह जाहिर करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved