img-fluid

मौलाना ने 16 साल की बच्ची से किया यौन शोषण, गिरफ्तार, प्रार्थना के जरिए बीमारी ठीक करने के बहाने फुसलाया

November 04, 2026

नई दिल्ली। केरल के कोल्लम (Kollam, Kerala) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम धर्म गुरु को 16 साल की लड़की के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मुहम्मद नियास जौहरी के रूप में हुई है, जो एक व्लॉगर और धर्म गुरु है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल नाबालिग के साथ हुई इन घटनाओं के बारे में उसने अपने दोस्तों को बताया, जिसके बाद मामले में शिकायत की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा ‘हबीबिया इस्लामिक अकादमी’ को बंद कर दिया गया है।

बीमारी ठीक करने के बहाने किया यौन शोषण
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को यह यकीन दिलाया कि प्रार्थना के जरिए उसकी बीमारी ठीक हो सकती है, और फिर उसका यौन शोषण किया। आरोपी ओचिरा में ‘हबीबिया इस्लामिक अकादमी’ नाम के एक संस्थान का निदेशक है। उसने 16 साल की लड़की और उसके रिश्तेदार को यह कहकर संस्थान में बुलाया कि प्रार्थना के जरिए रिश्तेदार की बीमारी ठीक हो सकती है। यहीं पर आरोपी ने पहली बार लड़की के साथ यौन शोषण किया। इसके बाद, उसने लड़की को धमकाया और उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसका यौन शोषण किया।


  • दोस्तों के बताने पर हुई शिकायत
    जानकारी के मुताबिक अक्टूबर और नवंबर 2025 में हुई इन घटनाओं के बारे में लड़की ने अपने दोस्तों को बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को संस्थान से हिरासत में ले लिया, और पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि मुहम्मद नियास जौहरी ने इसी तरह कई अन्य लड़कियों का भी यौन शोषण किया है। आरोपी के मोबाइल फोन की बारीकी से जांच की जा रही है।

    ‘हबीबिया इस्लामिक अकादमी’ को किया गया बंद
    वहीं कार्रवाई करते हुए ओचिरा स्थित ‘हबीबिया इस्लामिक अकादमी’ को बंद कर दिया गया है, जहां मुहम्मद नियास जौहरी निदेशक के तौर पर काम करता था। इस धार्मिक स्कूल में 40 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, जिनकी काउंसलिंग की जाएगी। आरोपी ने इस संस्थान को चलाने की आड़ में लड़की का शोषण किया था, आगे की जांच जारी है।

    Share:

  • सिद्धू के गानों में पंजाब की आवाज थी...राहुल गांधी ने मूसेवाला को किया याद

    Wed Nov 4 , 2026
    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने पंजाब के संगरूर में एक रैली के दौरान दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) को याद किया. उन्होंने मंच से मूसेवाला के पिता को पुकारा और अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया. राहुल ने कहा कि जब सिद्धू उनसे मिलने आए थे, तब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved