img-fluid

Asian Legends League: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, क्या हैंडशेक देखने को मिलेगा?

August 02, 2026

जॉम्बिया। भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला (High-voltage Match) फैंस का ध्यान कहीं से भी खींच लेता है. टीम इंडिया (Team India) के कुछ दिन ब्रेक के बीच फैंस का फोकस इसी मुकाबले पर है, और फिर हरभजन सिंह, सुरैश रैना और शिखर धवन जैसे दिग्गज टीम का हिस्सा हों तो फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ जाती है. एशियन लीजेंड्स लीग (Asian Legends League:) में कुछ ही घंटों बाद इंडिया रॉयल्स (India Royals) और पाकिस्तान पैंथर्स (Pakistan Panthers) की टीमें आमने-सामने होंगी।

सभी के जेहन में सवाल होगा कि इस मैच में शिखर धवन, हरभजन सिंह और सुरैश रैना जैसे दिग्गज पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाएंगे या नहीं। पिछले साल हुए पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे. पिछले साल से जितने भी मुकाबले हुए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबलों में हैंडशेक नहीं देखने को मिला। कई बार ये मुद्दा तूल पकड़ता नजर आया तो अब चीजें कुछ नॉर्मल हो चुकी हैं.


  • पहलगाम हमले के बाद हरभजन सिंह, शिखर धवन ने वर्ल्ड चैंपियंस लीग में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले का विरोध किया था और मैच रद्द हो गया था. लेकिन अब देखना होगा कि ये खिलाड़ी पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाते हैं या नहीं।

    भारतीय समयानुसार मैच शाम 4 बजे जॉम्बिया में शुरू होगा. भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन हैं, लेकिन पिछले मैच में धवन नहीं उतरे थे. बांग्लादेश टाइगर्स के खिलाफ नमन ओझा ने टीम की कप्तानी की थी. टीम में हरभजन सिंह, सुरेश रैना, युसूफ पठान, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे दिग्गज इस लीग में इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं. इनमें से कोई भी प्लेयर बांग्लादेश टाइगर्स के खिलाफ नहीं उतरा. लेकिन देखना होगा कि पाकिस्तान पैंथर्स के खिलाफ ये प्लेयर्स उतरते हैं या नहीं. वहीं, हैंडशेक की संभावना भी कम नजर आ रही है, क्योंकि महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक हैंडशेक नहीं हुआ है।

    भारत का जीत के साथ आगाज
    भारत ने इस लीग में जीत के साथ आगाज किया. बांग्लादेश टाइगर्स के खिलाफ भारत ने 19 रन से जीत दर्ज की. प्वाइंट्स टेबल में इंडिया रॉयल्स की टीम तीसरे स्थान पर है. वहीं, पाकिस्तान को पहले ही मैच में एशियन स्टार्स से हार का सामना करना पड़ा था और टेबल में सबसे नीचे पहुंच चुकी है. अब देखना होगा कि इंडिया रॉयल्स के खिलाफ जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

    Share:

  • गुना : युवक के सामने उसकी मंगेतर से गैंगरेप का प्रयास, मारपीट कर की लूटपाट, जानिए क्‍या है मामला ?

    Sun Aug 2 , 2026
    गुना । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना (Guna) में नेशनल हाइवे-46 पर हुई सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है. पुलिस के अनुसार, झारखंड (Jharkhand) के रहने वाले एक युवक और उसकी मंगेतर (Fiance) के साथ लूटपाट की गई. बदमाश उन्हें सड़क किनारे से जंगल में घसीटकर ले गए और युवती के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved