img-fluid

इंदौर के होटल व्यू में महिला का शव मिलने से सनसनी, माइग्रेन के इलाज के लिए आई थी खंडवा निवासी महिला

August 03, 2026

इंदौर। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे से 26 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका मूल रूप से खंडवा की रहने वाली थी और शुरुआती जानकारी के अनुसार माइग्रेन के उपचार के लिए इंदौर आई थी। पुलिस को कमरे से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


  • दरअसल इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित होटल व्यू के एक कमरे में रविवार दोपहर महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय ताहिरा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खंडवा की निवासी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह माइग्रेन यानी सिरदर्द सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी उपचार के लिए इंदौर आई थी और होटल में ठहरी हुई थी। पुलिस ने कमरे की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन वहां से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही होटल स्टाफ और मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

    Share:

  • टीवी पर क्या चलेगा, इसी बात पर भड़की पत्नी; भोपाल में पति पर हंसिए से हमला, केस दर्ज

    Mon Aug 3 , 2026
    मध्य प्रदेश : की राजधानी भोपाल (Bhopal) में घरेलू विवाद (Domestic Dispute) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां टीवी (Television) का चैनल बदलने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में पत्नी ने घर में रखा हंसिया उठाकर अपने पति पर हमला (Attack) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved