img-fluid

खितौला थाना प्रभारी बदले संजय झा ने संभाली कमान

August 03, 2026

सिहोरा/खितौला। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरियों और पुलिस की सुस्ती को लेकर अग्निबाण में प्रमुखता से खबर छपने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके परिणामस्वरूप आला अधिकारियों ने खितौला थाना प्रभारी को पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर अब तेजतर्रार संजय झा को खितौला थाने की नई कमान सौंपी गई है।


  • बीते दिनों खितौला थाना क्षेत्र के जय भवानी कॉलोनी, लखराम मोहल्ला सहित कई सूने मकानों में लाखों की चोरी की वारदातें सामने आई थीं। अग्निबाण ने समाचार प्रकाशित कर जनता के भय और पुलिस की निष्क्रियता को उजागर किया था। खबर में इस बात का साफ उल्लेख था कि पुलिस गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं और व्यापारिक वर्ग सहित आम नागरिक डरे हुए हैं।

    नए थाना प्रभारी के सामने बड़ी चुनौतियां
    नए थाना प्रभारी संजय झा के सामने चुनौतियों का अंबार खड़ा है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना और नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनके सामने लंबित चोरियों का खुलासा, गश्त व्यवस्था में सुधार, अपराधियों में खौफ पैदा करना जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य हैं।

    Share:

  • मानवाधिवार आयोग ने जनहित के तीन मामलों में लिया संज्ञान, जिम्मेदारों से मांगा प्रतिवेदन

    Mon Aug 3 , 2026
    जबलपुर। मप्र मानव अधिकार आयोग की मुख्य पीठ भोपाल ने जबलपुर के जनहित के तीन मामलो में स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया की मीडिया रिपोर्ट के आधार पर अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह द्वारा प्रकरण पर सुनवाई करते हुये संबधितो से मामलों पर की गई कार्यवाही का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved