img-fluid

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते, भाजपा की हुई हार

August 03, 2026

दतिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की दतिया (Datia) विधानसभा सीट (Assembly Seat) पर हुए उपचुनाव (By-election) का परिणाम सोमवार को सामने आ गया है। राज्य में सत्तधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने दतिया से जीत हासिल कर ली है। वहीं, भाजपा (BJP) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी चुनाव हार गए हैं। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6025 वोट से दतिया में जीत हासिल की है। आइए जानते हैं कि क्या रहा दतिया का परिणाम।


  • दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था। दतिया में वोटिंग 30 जुलाई को हुई थी। वहीं, चुनाव का परिणाम सोमवार 3 अगस्त को सामने आया। चुनाव के रिजल्ट में कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 66726 वोट मिले। वहीं, भाजपा के आशुतोष तिवारी को वोट 60701 मिले। इसके साथ ही कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 6025 वोट से जीत मिली।

    आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी पर दांव खेला था। वहीं, बीजेपी के आशुतोष तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। आपको बता दें कि दतिया सीट पर पहले बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा दावेदार थे लेकिन बीजेपी ने ऐन मौके पर नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को दे दिया। टिकट कटने की वजह से नरोत्तम के समर्थकों में बेहद गुस्सा था और अब ये दतिया के परिणाम में नजर भी आ रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव हार गए थे।

    Share:

  • दतिया विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद सामने आया बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का बयान

    Mon Aug 3 , 2026
    दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी हार गए हैं और कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का पहला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved