img-fluid

रेत से भरे डम्पर ने बाइक सवार को रौंद डाला… मौत

November 05, 2026

  • युवक को 20 मीटर तक घसीटता ले गया, पैर में आई गंभीर चोट

जबलपुर। तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे भेड़ाघाट चौराहे पर हादसे में युवक के पैरों में गंभीर चोट आई है। टक्कर के बाद युवक बाइक सहित करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। स्थानीय लोगों ने डंपर के नीचे फंसे युवक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया। बताया जा रहा है कि डंपर नर्मदा नदी से कथित तौर पर अवैध रेत लेकर शहर की ओर आ रहा था।



  • सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भेड़ाघाट थाना पुलिस ने रेत से भरे डंपर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, डंपर पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।जानकारी के मुताबिक, युवक बाइक क्रमांक एमपी 20 जेडजी 4708 से जबलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान भेड़ाघाट चौराहे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक बाइक सहित करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। डंपर के आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। हालांकि, वाहन के साइड में पीले रंग से कुछ नंबर लिखे हुए थे, लेकिन वे स्पष्ट नहीं थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरस्वती घाट से रातभर बिना नंबर प्लेट वाले हाईवा और बड़े ट्रकों के जरिए अवैध रूप से रेत और पीली मिट्टी का उत्खनन एवं परिवहन किया जाता है। उनका आरोप है कि यह गतिविधियां खनिज विभाग और पुलिस के संरक्षण में चल रही हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बिना नंबर प्लेट वाले भारी वाहन रातभर सड़कों पर दौड़ते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करते।

    Share:

  • राजुल एस्टेट: 22 एकड़ की कॉलोनी, सुविधाओं के नाम पर सालों से इंतजार

    Thu Nov 5 , 2026
    484 भूखंड बेचकर भी न ओवरहेड टैंक बना, न 58 ईडब्ल्यूएस आवास, राजुल बिल्डर की जवाबदेही तय कराने कलेक्ट्रेट पहुंचे रहवासी पनागर। भूखंड बेचकर मुनाफा कमाने में बिल्डर ने कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन रहवासियों को बुनियादी सुविधाएं देने की बारी आई तो सालों से इंतजार ही हिस्से में आया। पनागर की राजुल एस्टेट कॉलोनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved