img-fluid

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी में 5 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

August 03, 2026

कशी: सावन के पहले सोमवार पर उत्तर प्रदेश के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही प्रदेश के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंचे. हर-हर महादेव के जयघोष और शिवभक्ति के माहौल ने सनातन परंपरा की आस्था को जीवंत कर दिया. वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम में सुबह से अब तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया. वहीं बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में भी अब तक पांच लाख शिवभक्तों ने जल चढ़ाया.

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ मंदिर और लखनऊ के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. इन दोनों मंदिरों में अब तक तीन लाख से अधिक भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ियों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है. कंधों पर सजी कांवड़ और भोलेनाथ के जयघोष के साथ श्रद्धालु मंदिरों तक पहुंचे और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की.


  • काशी विश्वनाथ में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ से सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है. सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

    Share:

  • देश में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति पर गृह मंत्री अमित शाह सदन में जवाब दें - कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा

    Mon Aug 3 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा (Congress MP Pawan Kheda) ने कहा कि देश में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति पर (Regarding serious Law-and-Order situation in the Country) गृह मंत्री अमित शाह सदन में जवाब दें (Home Minister Amit Shah should respond in the House) । उन्होंने कहा कि इससे पहले जंतर-मंतर पर बच्चों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved