img-fluid

राहुल गांधी का मोदी पर साधा निशाना, बोले- छात्र गहरे दर्द में हैं , उन्हें PM से माफी की जरूरत नहीं

August 04, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छात्र गहरे दर्द में हैं और उन्हें प्रधानमंत्री की ओर से माफी की जरूरत नहीं है।राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरएसएस भारत का इतिहास नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा कि भारत किसी को भी अपने इतिहास को रौंदने की अनुमति नहीं देगा।


  • ‘वाइको इन पार्लियामेंट’ किताब लॉन्च के मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश के हर राज्य को अपनी संस्कृति, इतिहास और भाषा पर गर्व करने और उसे अभिव्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तमिल, मराठी, बंगाली, मलयाली और अन्य राज्यों की भाषाओं और संस्कृतियों को नहीं समझते। वे मानते हैं कि सिर्फ वही इतिहास और भाषा महत्वपूर्ण है, जिसे आरएसएस सही मानता है। राहुल गांधी ने कहा कि असल लड़ाई इसी सोच के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि छात्र इसी वजह से विरोध कर रहे हैं, क्योंकि भारत कभी भी अपनी किसी भाषा, संस्कृति या इतिहास का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

    Share:

  • India Avoids Gas Crisis Despite Hormuz Disruptions: LNG Imports Rise 15%, Qatar Supplies Drop 91%

    Tue Aug 4 , 2026
    New Delhi: India successfully avoided a major gas supply crisis during the Strait of Hormuz crisis by sharply increasing LNG imports from alternative suppliers between May and July. As geopolitical tensions disrupted energy shipments in West Asia, the country reduced its dependence on Qatar LNG and diversified imports from the United States, Oman, Nigeria, and […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved