img-fluid

IND vs SL: श्रीलंका पहुंचते ही टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, प्रैक्टिस मैच पर मंडराया बड़ा खतरा, जाने क्‍या है वजह ?

August 05, 2026

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को शुरुआत में ही मौसम से जुड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। 7 अगस्त से शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच (Practice Match) पर बारिश का साया मंडरा रहा है। यह मुकाबला आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन मौसम की भविष्यवाणी ने टीम की चिंता बढ़ा दी है।

तीनों दिन बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 7 से 9 अगस्त तक कोलंबो में लगातार बारिश होने की आशंका है। पहले दिन बारिश की संभावना 91 प्रतिशत तक बताई गई है, जबकि पूरे दिन घने बादल छाए रहने का अनुमान है। ऐसे में अभ्यास मैच का पूरा या बड़ा हिस्सा प्रभावित हो सकता है।

तैयारी पर पड़ सकता है असर
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नए चक्र में भारत के लिए यह दौरा अहम माना जा रहा है। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम इसी अभ्यास मैच के जरिए स्थानीय परिस्थितियों और पिचों के अनुरूप खुद को तैयार करना चाहती थी। यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता, तो युवा टीम को पर्याप्त मैच अभ्यास नहीं मिल सकेगा।


  • चोटों ने भी बढ़ाई मुश्किलें
    भारतीय टीम पहले से ही कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंतित है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हैं। उनकी जगह पहली बार टेस्ट टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। वहीं युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भी चोट से उबर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी।

    शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी टीम
    इस दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, मानव सुतार, सारांश जैन और आकिब नबी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

    बारिश अगर लगातार जारी रहती है, तो भारत की तैयारियों को झटका लग सकता है और टीम को बिना पर्याप्त अभ्यास के सीधे टेस्ट मुकाबले में उतरना पड़ सकता है।

    Share:

  • US: ट्रंप के गोल्फ कोर्स की निगरानी कर रहा शख्स गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल और गोला-बारूद बरामद

    Wed Aug 5 , 2026
    वॉशिंगटन. अमेरिका (US) के कैलिफोर्निया (California) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के लॉस एंजिलिस के पास स्थित गोल्फ कोर्स (golf course) पर सुरक्षा तैयारियों की निगरानी (monitoring) करता दिखाई देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, वह तस्वीरें और वीडियो बना रहा था। उसके पास गोला-बारूद मिला, जबकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved