img-fluid

रांची JPSC-JSSC आंदोलन: भूख हड़ताल के तीसरे दिन बिगड़ी देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत, बोले- युवाओं की मांगों पर ध्‍यान दें सरकार

August 05, 2026

रांची। झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं (Corruption and irregularities) के विरोध में चल रहा आंदोलन (Protest) लगातार उग्र होता जा रहा है। मंगलवार को सत्याग्रह धरना के 11 दिन पूरे हो गए, जबकि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (Hunger strike) का तीसरा दिन रहा। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में युवा, अभिभावक और समर्थक पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता जता रहे हैं।

देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत लगातार बिगड़ती बताई जा रही है। तीन दिनों से अन्न और पानी का त्याग करने के कारण उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर काफी कम हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें कमजोरी, डिहाइड्रेशन, शरीर में दर्द और अत्यधिक थकान की शिकायत है। स्वास्थ्य बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें स्लाइन भी चढ़ाई।

‘युवाओं के हक की लड़ाई जारी रहेगी’
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह संघर्ष झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष और जनआंदोलन की परंपरा से प्रेरणा लेकर युवाओं के न्याय और पारदर्शी भर्ती की मांग को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी चयन व्यवस्था सुनिश्चित नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


  • शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
    आंदोलनकारियों ने 4 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि मार्च भी निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे उनके संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करते रहेंगे।

    बढ़ रहा समर्थन
    धरना स्थल पर लगातार बढ़ रही युवाओं और अभिभावकों की मौजूदगी से साफ है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर राज्यभर में असंतोष बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारी इसे केवल भर्ती का नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और सम्मान का मुद्दा बता रहे हैं।

    CID की कार्रवाई जारी
    इधर, झारखंड CID ने JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत मंगलवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    Share:

  • J&K में आतंक फैलाने के लिए विदेशी टेटर फंडिंग का भंड़ाफोड़.... मक्का में रकम जमा करने का आरोप

    Wed Aug 5 , 2026
    जम्मू। काउंटर इंटेलिजेंस एजेंसी कश्मीर (सीआईके) (Counter Intelligence Agency Kashmir -CIK) ने विदेशी टेरर फंडिंग (Foreign Terror Funding) का बड़ा भंडाफोड़ किया है। दुबई, पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर और यूनाइटेड किंगडम में मौजूद आरोपी मोहम्मद इकबाल नैमा उर्फ अनीस, मुख्तार अहमद बाबा और शमीमा शॉल टेरर फंडिंग की अहम कड़ी के रूप में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved