img-fluid

पेट दर्द, उल्टी और चक्कर…गोलगप्पे खाकर 100 लोग बीमार, कई बच्चों की हालात गंभीर

November 08, 2026

लखनऊ: दीपावली के त्योहार के बीच उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में फूड प्वाइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है. खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर, पेड़ारी समेत आसपास के दो-तीन गांवों में गोलगप्पे खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए. इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं. कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी पीड़ितों का इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में जारी है.

जानकारी के मुताबिक, खेसरहा क्षेत्र के गांवों में एक स्थानीय फुल्की विक्रेता घूम-घूमकर फुल्की बेचता था. ग्रामीणों ने उससे फुल्की खाई थी. इसके कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते एक के बाद एक कई लोग बीमार पड़ गए. अचानक बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांवों में अफरा-तफरी मच गई.

सीएचसी और पीएचसी में कराया गया भर्ती

शुरुआत में परिजन बीमार लोगों को स्थानीय दवाखानों में ले गए, लेकिन जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उल्टी-दस्त व पेट दर्द की शिकायत बढ़ने लगी तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा और नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. स्थिति को देखते हुए कई मरीजों को जिला मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया.

बच्चों की हालत पर विशेष नजर

अस्पताल में भर्ती ज्यादातर मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, जबकि कुछ छोटे बच्चों की हालत गंभीर है. डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और उपचार दिया जा रहा है. घटना के बाद पीड़ित परिवारों में चिंता का माहौल है. दीपावली के दिन अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से गांवों की खुशियां फीकी पड़ गईं.

मामले में पीड़ित सुखई और बीमार बच्चे के बाबा भोला से भी बातचीत की गई. वहीं, इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सिद्धार्थनगर का पक्ष भी लिया जाना है, ताकि मरीजों की संख्या, उनकी वर्तमान स्थिति और घटना के संभावित कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आ सके.

Share:

  • सपा विधायक इंद्रजीत सरोज पर FIR, बीजेपी नेता ने लगाया हमले का आरोप

    Sun Nov 8 , 2026
    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मंझनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और बीजेपी नेता वीरेंद्र सरोज (फौजी) की शिकायत पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज समेत 4 लोगों और सैकड़ों अज्ञात समर्थकों के खिलाफ करारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved